रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने शुरू की जांच, उपाध्यक्ष गिल ने की परिजनों से मुलाकात

राष्ट्रीय आयोग ने रायपुर में शुरू की जांच

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने शुरू की जांच, उपाध्यक्ष गिल ने की परिजनों से मुलाकात

रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान तीन कर्मचारियों की मौत पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और अस्पताल में सुरक्षा मानकों की चूक की जांच की। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर घटना पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर बुधवार रात रायपुर पहुंचे और गुरुवार को सबसे पहले भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी पहुंचकर मृतक सफाई कर्मचारियों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

परिजनों से मुलाकात के बाद गिल सीधे पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान सीवरेज टैंक में सफाई के समय अपनाए गए सुरक्षा मानकों, जहरीली गैस से बचाव के उपायों और संभावित लापरवाही के पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि, इस हादसे में तीन सफाई कर्मचारियों की जान चली गई थी, जिसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। आयोग की यह जांच न केवल जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करेगी, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Read More डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव

गिल राज्य प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के साथ इस मामले में बैठक भी करेंगे, जिसमें सफाई कर्मचारियों की कार्यस्थितियों, सुरक्षा उपायों और उनके अधिकारों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Read More समलैंगिक संबंधों पर सेनेगल संसद का कड़ा रूख: सजा को दोगुना करने वाला विधेयक पारित, राष्ट्रपति बासिरौ की मंजूरी बाकी

Post Comment

Comment List

Latest News

खराब मौसम के चलते उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी फ्लाइट : अहमदाबाद डायवर्ट, पायलट ने कम विजिबिलिटी के चलते यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता खराब मौसम के चलते उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी फ्लाइट : अहमदाबाद डायवर्ट, पायलट ने कम विजिबिलिटी के चलते यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता
उदयपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट गुरुवार सुबह खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते अहमदाबाद डायवर्ट करनी पड़ी। सुबह 6:50...
गुरुग्राम में खुला LPG ATM : मात्र 2-3 मिनट में भरेगा सिलेंडर, 14 किलो आएगी गैस
ईरान-इजरायल तनाव का विमानों पर असर : जयपुर से स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट रद्द, कई एयरलाइंस ने रोकी बुकिंग
किसान लोन क्लेम प्रक्रिया हुई आसान, अजमेर में 6 माह में 107 मामलों का निस्तारण
कतर के गैस हब ईरान के हमले से बढ़ी हलचल : एलएनजी उत्पादन और सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी, भारत पर पड़ेगा सीधा असर
मिडिल ईस्ट संकट के बीच कनार्टक सीएम सिद्दारमैया ने लिखा हरदीप सिंह पुरी को पत्र: एलपीजी आपूर्ति बढ़ाने की मांग की, ऑटो एलपीजी की उपलब्धता पर जताई चिंता
राजस्थान दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘मास्टर प्लान’ शिविरों का किया शुभारंभ, प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास में मील का पत्थर होगी साबित