रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप

सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी कर रही जांच

रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की है। उन्होंने राहुल गांधी पर कानून का सम्मान न करने और 'अराजकता की राजनीति' करने का आरोप लगाया। प्रसाद ने कहा कि संबंधित मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज हो चुकी है और सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी इसकी जांच कर रही है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अराजकता की राजनीति करने और कानून का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया है। रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। वह बिना किसी इजाज़त या पूर्व सूचना के संसद मार्ग थाना के बाहर धरना पर बैठ गये।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि जिस घटना का वह ज़िक्र कर रहे हैं, उस पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और उसकी जांच चल रही है। सबसे अहम बात यह है कि जो लोग पीड़ित थे, वे उच्चतम न्यायालय गये और शीर्ष अदालत ने इस मामले की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनायी है।

उन्होंने सवाल किया, "राहुल गांधी, क्या आप किसी भी कानून का सम्मान नहीं करना चाहते? हमें शक है और हमारा आरोप है कि कांग्रेस अब राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' पर अपने रुख की वजह से मुश्किल में फंसी हुई है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस अभी जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।"

Post Comment

Comment List

Latest News

सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सीवर हादसों के 1223 पीड़ित परिवारों को 30-30 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई...
यूएई के मंत्री से सीआईआई राजस्थान की अहम बैठक, राजस्थान में निवेश और सीमा पार व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर मंथन
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 12.15 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी : जलभराव 56.41 प्रतिशत, पिछले साल के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत कम पानी
रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर सवाल, हथियारों की कमी से यूरोप और एशिया के सहयोगी चिंतित
मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर
ITPI के शासी मंडल नामांकन पर विवाद: NSUI ने बताया नियमों का उल्लंघन, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी