रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला

शराब के पैसों के लिए मां को जमीन पर पटका

रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बांदा में शराब के नशे में धुत्त बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पैसे न देने पर आरोपी राधा चरण उर्फ पप्पू ने मां रामरती को जमीन पर पटक दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और फरार आरोपी को तत्परता से गिरफ्तार कर लिया।

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी मां की जमीन में पटक कर हत्या कर दी। सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने सोमवार को बताया कि गुरेह गांव में बीती देर रात शराब के नशे में धुत्त राधा चरण उर्फ पप्पू अपनी मां रामरती से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। बहस के दौरान हुए विवाद में उसने अपनी मां को उठाकर जमीन में पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना पर तत्काल अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया गया और घटना के बाद मौके से फरार हत्यारोपी बेटे पप्पू उर्फ राधा चरण को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पहुंचेंगे पूंछरी, श्रीनाथजी गेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पहुंचेंगे पूंछरी, श्रीनाथजी गेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री पूंछरी पहुंचेंगे, जहां वे श्रीनाथजी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता शर्मा द्वारा की गई...
देई से नैनवां के बीच स्टेट हाइवे का मामला : गड्डों से छलनी मार्ग बना हादसों का कारण
गड्डों में तब्दील स्टेट हाइवे, हादसों के डर से सहमे राहगीर
गजेंद्र सिंह शेखावत का गहलोत पर तीखा हमला, कहा- धुरी से उतरने का सता रहा डर, इसलिए कर रहे हैं अनर्गल टिप्पणियां
'इंडिया' गठबंधन की बैठक में बोले खरगे, परिसीमन विधेयकों के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता जरूरी, गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ हो रहा भेदभाव 
भीषण गर्मी में राहत : 19 हजार से अधिक पेयजल समस्याओं का समाधान, 30 जून तक जारी रहेंगे विशेष अभियान
होर्मुज संकट के बीच ओपेक देशों का बड़ा फैसला : चौथी बार तेल उत्पादन बढ़ाने को दी मंजूरी, 5 जुलाई को होगी अगली बैठक