बिहार में बेरोजगारी-भर्ती अनियमितताओं पर राजद का लोकभवन मार्च : तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगाए बैरिकेड

बिहार में बेरोजगारी-भर्ती अनियमितताओं पर राजद का लोकभवन मार्च : तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोजगारी और छात्र आंदोलनों में पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजद ने लोकभवन मार्च निकाला। जेपी गोलंबर से शुरू मार्च को आयकर चौराहे के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। बैरिकेड पार करने की कोशिश पर पुलिस ने पानी की बौछारें कीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को आज उनकी पार्टी की तरफ से आयोजित लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राजद ने यह मार्च प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोजगारी और छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित किया था। ऐतिहासिक गांधी मैदान के निकट जेपी गोलंबर से शुरू हुआ मार्च ही जैसे आयकर चौराहे के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक दिया। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में बैरिकेड लगाए थे।

इस मार्च के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेड पार करने की कोशिश की, तो पुलिस ने पानी की बौछारें गिरायीं। इसके बाद यादव के साथ मौजूद कई पार्टी कार्यकर्ताओं को भी रोक दिया गया और इस दौरान कई कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए बसों में सवार होते दिखाई दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
सभापति चुनाव के मुकाबले भाजपा को एक वोट कम, कांग्रेस को एक ज्यादा।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान
अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह
शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी भी 85 अंक फिसला
हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की सुगना बाई
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ी के आरोप : एक पर एफआईआर के बाद दूसरे की जांच शुरू, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से मांगी रिपोर्ट
लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची