कोड़रमा में सड़क हादसा: कांवरियों से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 की मौत; 34 से ज्यादा घायल

राहत एवं बचाव कार्य शुरू

कोड़रमा में सड़क हादसा: कांवरियों से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 की मौत; 34 से ज्यादा घायल
झारखंड के कोडरमा जिले में कांवरियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में नेपाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 34 से अधिक घायल हो गए। श्रद्धालु देवघर में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर राजगीर जा रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

रांची। झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार सुबह कांवरियों से भरी बस और एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 से अधिक कांवरिया घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास हुआ। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय शिवम कुमार, उसकी 60 वर्षीय दादी सुंदर बाला और 60 वर्षीय चचेरे दादा नवल किशोर के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस में नेपाल के रौतहट जिले के कांवरिया सवार थे। ये सभी करीब चार दिन पहले नेपाल से देवघर पहुंचे थे और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद शुक्रवार की अहले सुबह देवघर से बिहार के राजगीर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान पोखरडीहा मोड़ के पास बस की अनियंत्रित ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सीटों के बीच फंस गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद सतगावां पुलिस ने भी मौके  पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का समझौता बेनतीजा: परमाणु मुद्दे पर गतिरोध कायम, होर्मुज जलडमरूमध्य भी नहीं खुला अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का समझौता बेनतीजा: परमाणु मुद्दे पर गतिरोध कायम, होर्मुज जलडमरूमध्य भी नहीं खुला
अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को वर्साय में हुए 60-दिन के अस्थायी समझौते की समय सीमा समाप्त हो...
सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर आमेर के महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
वंदे मातरम् के गायन को लेकर विवाद फिर गरमाया! भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मशाल रैली के बाद राजनीतिक प्रचार करने का आरोप
तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग: 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई श्रद्धालु कमरों में फंसे ; रेस्क्यू जारी
लातेहार हादसा: मौत के मलबे में अपनों को तलाशते लोगों के बीच पहुंचे सांसद बैद्यनाथ राम, दर्द देख नम हुईं आंखें ; राज्यसभा सांसद ने लिया राहत-बचाव कार्य का जायजा
Mayawati का राज्य सरकार पर हमला, कहा- जब IPS अधिकारी के परिजन सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या होगा..?
नाग पंचमी पर जयपुर चिड़ियाघर में अनोखा नजारा, कोबरा के सामने आए दो चूजे, सांप ने शिकार नहीं कर दिया जीवनदान