चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं

चंडीगढ़ धमाका: भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में विस्फोट

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम एक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे कार्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में विस्फोट हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और भाजपा कार्यालय के अंदर भी कोई क्षति नहीं पहुंची है। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम के साथ फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौजूद हैं, जो साक्ष्य जुटाने में लगे है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
प्रेम दीप मानव सेवा समिति ने उठाई सुबह-शाम भोजन उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी।
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति 
सूने मकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : ₹15 हजार नकद बरामद, जानें पूरा मामला  
जयपुर में देर रात हिट एंड रन : वॉक पर निकले दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, बड़ी संख्या में नागरिक अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे