उत्तराखंड में धधका जंगल : SDRF-NDRF ने समय रहते बचाई बड़ी आबादी, रिहायशी इलाके तक पहुंचने से पहले काबू

एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना

उत्तराखंड में धधका जंगल : SDRF-NDRF ने समय रहते बचाई बड़ी आबादी, रिहायशी इलाके तक पहुंचने से पहले काबू

उत्तरकाशी में ज्ञानसू-साल्ड रोड के बासुगांव के पास जंगल में देर रात आग लग गई। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग और दमकल टीमों ने तुरंत संयुक्त अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। आग के रिहायशी क्षेत्र तक फैलने का खतरा था, लेकिन त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया। समय पर हस्तक्षेप से बड़ी घटना टल गई भी।

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में कल देर रात ज्ञानसू-साल्ड रोड स्थित बासुगांव के समीप जंगल में आग लग गयी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड, वन विभाग, दमकल सेवा और एनडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभालते हुए संयुक्त अभियान चलाकर आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार देर रात एसडीआरएफ को बासुगांव के निकट जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग के तेजी से आसपास के रिहायशी क्षेत्रों तक फैलने की आशंका बनी हुई थी। हालात की गंभीरता को देखते हुए पोस्ट उजेली से हेड कांस्टेबल दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में  एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

अधिकारियों के अनुसार यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आग आवासीय क्षेत्र तक पहुंच सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। संयुक्त टीमों की तत्परता, समन्वय और लगातार मेहनत के चलते एक संभावित बड़ी घटना टल गई।

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

बांसी का रावजी मोहल्ला : नाममात्र जलापूर्ति से मोहल्लेवासियों में बढ़ा आक्रोश बांसी का रावजी मोहल्ला : नाममात्र जलापूर्ति से मोहल्लेवासियों में बढ़ा आक्रोश
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पूरी दुनिया में पीएम मोदी का डंका : 2026 के प्रतिष्ठित एग्रीकोला पदक से हुए सम्मानित, बोले- ये करोड़ों किसानों, वैज्ञानिकों का सम्मान है
भीषण गर्मी के बावजूद नहीं लगाई अस्थायी प्याऊ, 18 स्थानों को किया था चिन्हित
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन : कांग्रेस नेता का किया पुतला दहन, मदन राठौड़ ने कहा- अब कांग्रेस के पास नहीं बचा जनसमर्थन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने उठी फरियाद, कुछ घंटों में हुआ तबादला
पश्चिम बंगाल के फाल्टा में बंपर वोटिंग: एक बजे तक 60.43 प्रतिशत वोटिंग, मतदान के बाद क्या बोले वोटर?
दोनों कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव : चांदी सस्ती और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव