कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड : डल झील के किनारे जमी बर्फ की चादरें, तापमान शून्य से नीचे

तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई 

कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड : डल झील के किनारे जमी बर्फ की चादरें, तापमान शून्य से नीचे

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज हुई, जबकि लद्दाख के द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। डल झील के किनारे बर्फ जम गई है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक तापमान में और गिरावट तथा आगे हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।

जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख इन दिनों शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। पूरे क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और कई स्थानों पर मौसम का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गयी, जबकि द्रास न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 24.6 डिग्री सेल्सियस के साथ लद्दाख में सबसे ठंडा स्थान रहा। कड़ाके की ठंड के कारण श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के किनारे बर्फ की चादरें जम गयी है।

विभाग के अनुसार कश्मीर, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 5.1 से नीचे है। अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटक रिजॉर्ट में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 9.2 डिग्री सेल्सियस  से नीचे रिकॉर्ड किया था। दक्षिण कश्मीर में, पुलवामा और शोपियां में क्रमश: शून्य से नीचे 7.5 और 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह जम्मू में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटरा में 3.5 , बनिहाल में शून्य से नीचे 0.9 , बटोटे में 1.0 , भद्रवाह में शून्य से नीचे 3.4 डिग्री, कठुआ में 6.0, और पुंछ में 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में सबसे •ा्यादा ठंडा स्थान रहा। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कारगिल में तापमान शून्य से नीचे 13.2  तक गिर गया। द्रास में सबसे अधिक ठंड रिकॉर्ड की गयी जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पदुम में शून्य से नीचे 20.3 डिग्री और न्योमा में शून्य से नीचे 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में चल रही शीतलहर के कारण 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आने का अनुमान है, हालांकि आने वाले दिनों में कश्मीर क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आठ से 15 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर आम तौर पर बादल छाये रहेंगे और 16 तथा।7 जनवरी को कश्मीर क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है। इसके बाद 18 और 19 जनवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 20 जनवरी को कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 21 जनवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 22-23 जनवरी को आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस बीच 10 जनवरी तक रात के तापमान में काफी गिरावट आने का अनुमान है, जिसके बाद धीरे-धीरे एक-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। जम्मू के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों में मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने के आसार है।

Read More के.सी. वेणुगोपाल का सत्तापक्ष पर पक्षपात का आरोप, बोलें-विपक्ष के लिये सदन में कोई जगह नहीं, अपनी बात रखने का भी दिया जाता मौका

 

Read More मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब 'Four Stars of Destiny' को लेकर लोकसभा में राहुल गांधी का बड़ा दावा: अमेजन पर बिक रही है किताब, सच्चाई छिपाने का लगाया आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी