शिवपाल का भाजपा और सुभासपा पर बड़ा हमला, कहा- सपा को सैफई भेजने का दावा करने वाले 2027 में नहीं पहुंचेंगे विधानसभा

विपक्ष पर दबाव बनाने का आरोप

शिवपाल का भाजपा और सुभासपा पर बड़ा हमला, कहा- सपा को सैफई भेजने का दावा करने वाले 2027 में नहीं पहुंचेंगे विधानसभा
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने केशव मौर्य और ओमप्रकाश राजभर पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की तरह 2027 में भी जनता विरोधियों को जवाब देगी। यादव ने केंद्र पर महंगाई-बिजली के मुद्दों पर अनदेखी और जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को सैफई भेजने की बात करने वाले नेता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद स्वयं विधानसभा पहुंचने की स्थिति में नहीं रहेंगे। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला से जनसमस्याओं के संबंध में मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भी विपक्षी दलों द्वारा दावा किया गया था कि सपा कुछ सीटों तक सिमट जाएगी, लेकिन पार्टी ने 37 सीटें जीतकर सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता 2027 में भी ऐसे दावों का जवाब देगी।

केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए सपा नेता ने कहा कि ‘‘मन की बात’’ करने वाले जनता के मन की बात नहीं सुनते हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, बिजली और किसानों की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों के दल बदलने के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी तरह विपक्ष को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

इंडिया गठबंधन की रणनीति पर बोलते हुए यादव ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां गठबंधन दल आपसी समन्वय के साथ चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान सपा के पीडीए प्रभारी उदयभान सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव कुमार ‘चीनी’ तथा समाजवादी अधिवक्ता सभा के सचिव योगेश कुमार यादव सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का चंडीगढ़ दौरा, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का चंडीगढ़ दौरा, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट। देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में...
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: अर्थव्यवस्था पर सिर्फ नारे देती है आर्थिक कुप्रबंधन की सरकार, प्रचार के जरिए लोगों को कर रही गुमराह
राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी की तपिश : 11 जून से फिर बदलेगा मौसम; जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर बना परिधान निर्यात का नया इंजन, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ती ताकत पर मंथन
‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की दिखी पहली झलक
सड़क सुरक्षा पर मंथन : 12 जून को होगी जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
राइजिंग स्टार्स कप : हर्षित सैनी के धमाकेदार शतक से कोडाई क्रिकेट एकेडमी 9 विकेट से जीती