पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसे ऐसे ही नहीं जाने दे सकते

छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही सरकार

पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसे ऐसे ही नहीं जाने दे सकते
पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मामला ऐसे नहीं जाने दिया जा सकता। एफएआईएमए समेत याचिकाओं पर सुनवाई में सरकार से पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के हित में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मांगी।

नई दिल्ली। पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में कई दिनों से जारी प्रदर्शन के बीच मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि इस मामले को ऐसे ही नहीं जाने दिया जा सकता।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) सहित कई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान अदालत ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी मांगी। सरकार की ओर से दिलाया कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सरकार से परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश