जम्मू-कश्मीर : राजौरी में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, यूबीजीएल ग्रेनेड; गोला-बारूद बरामद
क्षेत्र में लगातार गश्त और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर एक प्राकृतिक गुफा में बने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया। इस दौरान 9 यूबीजीएल ग्रेनेड, एके-47 की मैगजीन और 18 कारतूस जब्त किए गए। इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के संयुक्त दल ने रविवार को एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर यूबीजीएल ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पुलिस थाना कंडी के अधिकार क्षेत्र में कोटरंका तहसील के पंच गब्बर इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान एक गुफा में छिपाकर रखे गए नौ यूबीजीएल ग्रेनेड, एक एके-47 मैगजीन और एके राइफल के 18 कारतूस बरामद किए गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Oct 2026 14:05:13
नागपुर में आरएसएस के वार्षिक विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शताब्दी वर्ष...

Comment List