बजट से किसानों, युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग की आकांक्षाएं होंगी पूरी, देश की विकास यात्रा में भी आएगी तेजी : मोदी

तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आम नागरिकों को समर्पित 

बजट से किसानों, युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग की आकांक्षाएं होंगी पूरी, देश की विकास यात्रा में भी आएगी तेजी : मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले बजट को आम नागरिकों को समर्पित बताते हुए कहा कि इस बजट से किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों सहित हर वर्ग की आकांक्षाएं पूरी होंगी और देश की विकास यात्रा भी तेज होगी। मोदी ने आम बजट 2025-26 पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है, ये बजट प्रगति को कई गुना बढ़ाने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे, ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है। मोदी ने कहा कि देश विकास भी, विरासत के भी मंत्र को लेकर चल रहा है। इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ज्ञान भारत मिशन को शुरू किया गया है। सुधारों के संदर्भ में इस बजट में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना ऐतिहासिक है। यह देश के विकास में असैन्य परमाणु ऊर्जा का बड़ा योगदान सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा बुनियादी ढांचे के लिए आवंटन से देश में बड़े निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह आत्मनिर्भर पहल को तेज करेगा। जहाज निर्माण एक ऐसा क्षेत्र है, जो रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा, देश में पर्यटन विकास की विशाल क्षमता है। मोदी ने कहा कि देश के अनुसूचित जाति, जनजाति, और महिला, जो नए उद्यमी बनना चाहते हैं, उनके लिए बिना गारंटी के दो करोड़ रुपये तक के लोन की योजना भी लाई गई है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट में 12 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की आय को कर मुक्त कर दिया गया है। सभी आय समूहों के लिए, करों को कम किया गया है। इससे हमारे मध्यम वर्ग को बहुत लाभ होगा। इसी तरह, यह उन लोगों के लिए एक अवसर होगा जो हाल ही में कार्यबल में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नए युग की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, गिग श्रमिकों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। पहली बार ई-श्रम पोर्टल पर गिग वर्कर्स का पंजीकरण किया जाएगा। उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह श्रम की गरिमा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

Read More साहस की कोई सीमा नहीं होती : नौसेना की जांबाज महिला अधिकारियों ने अटलांटिक महासागर से महिला दिवस पर संदेश, देश के सपनों को लेकर तूफानों का किया सामना 

 

Read More आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाओं के बल पर ही भारत बन सकता है विकसित : द्रौपदी मुर्मु

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत