केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
खड़के का केन्द्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में शिक्षा को व्यवस्थित तरीके से पंगु बनाया गया। खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही से भारत के युवाओं की पूरी पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हुआ है।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से पंगु बनाकर खोखला कर दिया है। खड़गे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सरकार ने पिछले 12 वर्षों में शिक्षा को पंगु बना दिया।
उन्होंने कहा कि व्यवस्थित तरीके से इसे खोखला किया है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से बर्बाद और बलिदान कर दिया गया है।
Tags: education
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Oct 2026 19:01:53
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...

Comment List