मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: एस्ट्रोनॉमी क्लबों और एथलीटों को सराहा, नीदरलैंड्स से चोल काल की ताम्र पट्टिकाएं लौटीं

प्रेरणादायी कार्यों से आगे बढ़ रहा है देश

मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: एस्ट्रोनॉमी क्लबों और एथलीटों को सराहा, नीदरलैंड्स से चोल काल की ताम्र पट्टिकाएं लौटीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में युवाओं से एस्ट्रोनॉमी क्लबों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने 100 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड विजेताओं की खेल भावना को सराहा और बताया कि नीदरलैंड्स से चोल काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत वापस आ गई हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश के गांवों और शहरों में ऐसे अनेक प्रेरणादायी कार्य हो रहे हैं जिनसे यह विश्वास मजबूत होता है कि देश लोगों की शक्ति से निरंतर आगे बढ़ रहा है। मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134 वीं कड़ी में इसी तरह के अनेक प्रेरणादायी कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगोंं से इनकी सराहना करने तथा इनसे जुड़ने की अपील की है। उन्होंंने कहा, भारत के हर गाँव में, हर शहर में, कुछ-न-कुछ ऐसा हो रहा है जो हमें प्रेरणा देता है। कई बार, इन प्रयासों की ज्यादा चर्चा नहीं होती, लेकिन जब हम इन्हें जानते हैं, तो ये विश्वास और मजबूत होता है, कि देश, अपने लोगों की शक्ति से आगे बढ़ रहा है। 

मोदी ने देश में एस्ट्रोनॉमी क्लबों की बढ़ती लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए छात्रों से अपनी रूचि के अनुसार इन क्लबों से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, स्कूलों से लेकर पार्कों तक एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंंने कहा, आज के युवाओं में भी इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है। 

100 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड पर पीएम ने सराहा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप प्रतियोगिता के विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं और 100 मीटर दौड़ में नए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाले दो खिलाड़ियों गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से बात की तथा उनकी खेल भावना और खेलोंं के क्षेत्र में देश को आगे बढाने के उनके जुनून की सराहना की।

Read More कोलकाता में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने दिया 'हेल्दी एजिंग' का संदेश, बोले- योग शांत-तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायक

भारत को वापस मिलीं प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं

Read More विकास और सुशासन से परास्त हो रहा नक्सलवाद, बस्तर में शांति और अवसरों का नया दौर शुरू : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, बीते दिनों मुझे यूरोप के नीदरलैंड्स जाने का अवसर मिला। वहां मैं कई बैठक में शामिल हुआ। इसी दौरान एक ऐसा क्षण आया जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। नीदरलैंड्स में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गईं।

Read More विदेश मंत्रायल का बड़ा बयान: पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं, जानिए क्या है नागरिकता का नियम ?

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मेडिकल ऑफिसरों को स्क्रीनिंग कमेटी के जरिए सीधे प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर बनाने की प्रक्रिया का...
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में देंगे 13 करोड़ की सौगात, लॉन्च करेंगे इंडस्ट्रीयल पॉलिसी
मानसून और जल संरक्षण का संकल्प
बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले