सरकार ने भारत की गुटनिरपेक्षता को पहुंचाई गहरी चोट, खड़गे ने कहा- भारत की जनता को हो रहा नुकसान 

5 साल से चीनी कंपनियों पर लगा प्रतिबंध हटाया जा रहा 

सरकार ने भारत की गुटनिरपेक्षता को पहुंचाई गहरी चोट, खड़गे ने कहा- भारत की जनता को हो रहा नुकसान 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उसकी विदेश नीति ने भारत की गुटनिरपेक्षता और सामरिक स्वायत्तता को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने चीन पर प्रतिबंध हटाने और अमेरिका के रूस-तेल पर टिप्पणियों पर चुप रहने को उदाहरण बताया। खड़गे ने कहा कि सरकार की अनियमित नीति देश और जनता के हित के खिलाफ है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने भारत की गुटनिरपेक्षता और सामरिक स्वायत्तता की विदेश नीति को गहरी चोट पहुंचाई है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि दो उदाहरणों में पहला है कि 5 साल से चीनी कंपनियों पर लगा प्रतिबंध हटाया जा रहा है।

गलवान में भारतीय वीर सैनिकों ने जो आहुति दी, उनके बलिदान का अपमान तो केंद्र सरकार ने पहले ही चीन को 'क्लीन चिट' थमाकर किया था। अब चीनी कंपनियों के लिए 'लाल कार्पेट' बिछाकर, वह यह दिखा रहे हैं कि उनकी 'लाल आंख' में चीनी 'लाल रंग' कितना गहरा है।

खड़गे ने कहा कि दूसरा उदाहरण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का है, जो भारत को रूस से आने वाले तेल पर टिप्पणी को लेकर है। ट्रम्प रोज टिप्प्णी कर रहे हैं, लेकिन इस पर सरकार चुप हैं। खड़गे ने कहा कि हमारे लिए विदेश नीति मतलब, राष्ट्र हित सर्वोपरि होना जरूरी है, लेकिन सरकार ने हमारी गुटनिरपेक्षता और सामरिक स्वायत्तता की विदेश नीति को गहरी चोट पहुंचाई है। सरकार की विदेश नीति एक अनियंत्रित पेंडुलम की तरह कभी इधर, कभी उधर झुलती है और इसका नुकसान भारत की जनता को हो रहा है। 

 

Read More आंध्र प्रदेश में पटाखा कारखाने में विस्फोट :  हादसे में 10 लोगों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

Read More कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, बोलें एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर स्पष्ट झलकता है बनावटीपन 

Read More पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
जेडीए ने अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाते हुए पिछले दो महीनों में 37 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, जिसकी...
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल