सरकार के पिछले 12 साल विश्वास और विकास को समर्पित, मोदी बोले- युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर

सुशासन और समृद्धि के इस पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी सरकार

सरकार के पिछले 12 साल विश्वास और विकास को समर्पित, मोदी बोले- युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि यह कार्यकाल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तीकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल क्रांति में भारत ने वैश्विक पहचान बनाई है तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर सरकार आगे भी सेवा, सुशासन और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहेगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार के पिछले 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और सबसे पहले राष्ट्र भावना से प्रेरित होकर युवाओं, महिलाओं और किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही आज देश ने बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल क्रांति तक विश्व स्तर पर एक नई पहचान हासिल की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी।

उन्होंने कहा, हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं। देश के140 करोड़ लोगों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक आज देश को दुनिया भर में एक नई पहचान मिली है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र में मोदी सरकार का 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है ।

 

 

Read More छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ईडी ने 1000 करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क कीं, 4 नए आरोपी शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यह वादों की नहीं, वादाखिलाफी की गारंटी वाली सरकार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यह वादों की नहीं, वादाखिलाफी की गारंटी वाली सरकार
सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या घटाकर 4 करने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
सरकार के पिछले 12 साल विश्वास और विकास को समर्पित, मोदी बोले- युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर
नीट परीक्षा की तैयारी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष जोर
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित, इंदौर-जोधपुर और जोधपुर-इंदौर ट्रेनें 9 व 11 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
पीओके में तनाव: जेएएसी का रिफ्यूजी सीटों को लेकर विरोध-प्रदर्शन, हिंसक झड़पों में 11 की मौत
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा'डीम्ड क्लीयरेंस': सम्राट चौधरी
42 वर्षों से संस्कृति की पहचान बनी गुरुदेव की प्रतिमा, स्थापना दिवस पर मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि