भोपाल की 'लेडी सिंघम' का साहस कैमरे में कैद, प्रदर्शनकारियों के सामने बस रोककर कानून-व्यवस्था बचाने का वीडियो हुआ वायरल

कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सराहना

भोपाल की 'लेडी सिंघम' का साहस कैमरे में कैद, प्रदर्शनकारियों के सामने बस रोककर कानून-व्यवस्था बचाने का वीडियो हुआ वायरल
भोपाल में किसान प्रदर्शन के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का शांत और साहसिक रवैया चर्चा का विषय बन गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान उनकी तत्परता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अधिकारी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसान प्रदर्शन के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) मोनिका शुक्ला की बहादुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस ने रास्ता रोकने के लिए सड़क पर बसें खड़ी की थीं। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बस को धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन एसीपी मोनिका शुक्ला बस के सामने खड़ी हो गईं। उनके इस कदम के बाद प्रदर्शनकारियों ने बस को आगे बढ़ाने का प्रयास छोड़ दिया। 

घटना के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर 'लेडी सिंघम' कहा जा रहा है। हालांकि, मोनिका शुक्ला ने इसे अपनी ड्यूटी का हिस्सा बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन विरोध कानून के दायरे में रहकर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को ऐसे हालात में संयम से काम लेना चाहिए, क्योंकि प्रदर्शनकारी अपराधी नहीं बल्कि अपनी मांग रखने वाले नागरिक होते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत
अमरावती के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) में वेंटिलेटर में हुए धमाके के बाद भीषण...
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
राज काज में क्या है खास, जानें