मुंबई में बम की धमकी: बीएसई, सीएमओ और बीएमसी को उड़ाने का मिला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

मुंबई में बम की धमकी: बीएसई, सीएमओ और बीएमसी को उड़ाने का मिला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
मुंबई में बुधवार को बीएसई, मुख्यमंत्री कार्यालय और बीएमसी इमारत सहित कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला। पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के बाद सभी स्थानों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

मुंबई। मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) , मुख्यमंत्री कार्यालय और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) इमारत, महौपार रितु तावड़े के कार्यालय और अन्य स्थानों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने लक्षित की गई जगहों पर काफी तलाशी ली, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एहतियात के तौर पर बम पहचान एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) की टीमों और खोजी कुत्तों को तैनात किया गया था। 

पुलिस ने कहा कि पूरी जांच के बाद इन स्थानों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया, जबकि साइबर सेल के अधिकारियों ने ईमेल के स्रोतों का पता लगाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि पहले भी मिले ऐसे ही धमकी भरे ईमेल ज़्यादातर फर्जी निकले हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच चल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत