राज्यसभा में NEET पेपर लीक पर जबरदस्त हंगामा! गृह मंत्री के जवाब की मांग पर विपक्ष का वॉकआउट, सरकार पर हमला

हंगामे के बीच विपक्ष ने छोड़ा सदन

राज्यसभा में NEET पेपर लीक पर जबरदस्त हंगामा! गृह मंत्री के जवाब की मांग पर विपक्ष का वॉकआउट, सरकार पर हमला
नीट यूजी पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष ने गृह मंत्री से जवाब देने की मांग को लेकर जोरदार विरोध किया। मांग स्वीकार नहीं होने पर विपक्षी सांसद सदन से बाहर चले गए। सरकार ने दोहराया कि वह सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है।

नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री के जवाब पर अड़े विपक्ष ने गुरुवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा किया और उनकी मांग पूरी नहीं होने पर सदन से बहिर्गमन किया। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद जैसे ही शून्यकाल की कार्यवाही शुरू करनी चाही सदन में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने व्यवस्था के प्रश्न के तहत यह मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री से सदन में आकर इस पर जवाब देने की मांग की।

उन्होंने कहा," विपक्ष चाहता है कि सदन शांति से चले लेकिन सत्ता पक्ष अपनी बात पर अड़ा है। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 75 कहता है कि मंत्रिपरिषद सदन के प्रति उत्तरदायी होती है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है इसलिए गृह मंत्री सदन में आयें और जवाब दें। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठी और गाेली चली है तो इस मुद्दे पर जवाब गृह मंत्री को ही देना होगा।" राधाकृष्णन ने कहा कि आपके व्यवस्था के प्रश्न को नामंजूर किया जा रहा है क्योंकि विपक्ष हर रोज सदस्यों के अधिकारों का अतिक्रमण कर रहा है। इसके बाद उन्होंने विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही शून्यकाल की कार्यवाही शुरू कर दी। इस बीच विपक्ष के सदस्य गृह मंत्री सदन में आओ तथा अन्य नारे लगाते रहे। सभापति ने इस पर ध्यान नहीं दिया और विपक्ष के सदस्यों ने उनकी मांग नहीं माने जाने पर सदन से बहिर्गमन किया।

विपक्ष के सदस्यों के जाने के बाद नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सत्र के शुरू से ही विपक्ष की भूमिका नकारात्मक रही है और उसका ध्यान केवल व्यवधान पैदा करने तथा सदन नहीं चलने देने में ही रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और बार बार अपना रूख बदल रहा है। नेता सदन ने साफ किया कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। इससे पहले सभापति ने सदन को बताया कि आज के विधायी कामकाज के लिए संशोधित कार्यसूची जारी की गयी है और इसके तहत पेपर लीक से संबंधित विधेयक को चर्चा और पारित के लिए सदन में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधेयक की डिजिटल प्रति बुधवार शाम सदस्यों को उपलब्ध करा दी गयी थी और सदस्य विधेयक के संबंध में अपने संशोधन साढे बारह बजे तक दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस विधेयक पर दो बजे चर्चा होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला: सरकार बताए, गोली चलाने का आदेश किसने दिया? वेणुगोपाल ने लगाया विपक्ष को संसद में नहीं बोलने का आरोप    कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला: सरकार बताए, गोली चलाने का आदेश किसने दिया? वेणुगोपाल ने लगाया विपक्ष को संसद में नहीं बोलने का आरोप   
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।...
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान बोला- होर्मुज़ पर हमारा पूरा नियंत्रण, बिना अनुमति नहीं होगी समुद्री आवाजाही
एनसीआर के जिलों में कैब और डिलीवरी सेवाओं के लिए नए नियम लागू, डीजल-पेट्रोल वाहनों पर सख्ती
बिना विधायक बने कितने दिन रह सकते हैं मंत्री, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
मुख्यमंत्री ने 8 जिलों में स्थाई लोक अदालतों का किया गठन, विवादों का होगा त्वरित और किफायती समाधान
राज्यसभा में NEET पेपर लीक पर जबरदस्त हंगामा! गृह मंत्री के जवाब की मांग पर विपक्ष का वॉकआउट, सरकार पर हमला
पेपर लीक कानून ऐतिहासिक कदम, लोकतंत्र को भीड़तंत्र में नहीं बदलना चाहिए: शांता कुमार