राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उदय भानु चिब का भाजपा पर हमला : मुद्दे पर जवाबदेही से बच रही सरकार, कहा- मंदिर किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं

अब चढ़ावे से जुड़े मामले में जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रहे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उदय भानु चिब का भाजपा पर हमला : मुद्दे पर जवाबदेही से बच रही सरकार, कहा- मंदिर किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं
युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर प्रतिबंध तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

प्रयागराज। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को प्रयागराज पहुंचे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने प्रभु राम के नाम पर राजनीति की है और अब चढ़ावे से जुड़े मामले में जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रहे हैं। चिब ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देशभर के सनातनियों ने अपने बच्चों का पैसा और मजदूरी तक भगवान राम को चढ़ावे के रूप में समर्पित की, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने भगवान राम की अमानत की रक्षा करने के बजाय उसे लूटने का काम किया। 

उन्होंने सवाल उठाते हुए चढ़ावा चोरी प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की। चिब ने कहा कि केवल चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफा देने से यह मामला दब नहीं जाएगा और सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने राम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को प्रतिबंधित किए जाने की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी प्रकरण पर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। 

वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे के चुनावी असर के संबंध में पूछे गए सवाल पर श्री चिब ने कहा कि यदि सरकार इस मामले में कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती है तो यह निश्चित रूप से एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है।

 

Read More LIC को HDFC बैंक में निवेश बढ़ाने की मंजूरी, RBI ने हिस्सेदारी की सीमा 9.99 फीसदी तक बढ़ाई

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम