मथुरा में बाबा चंद्रशेखर की मौत पर बवाल: हाईवे जाम, पथराव भी किया

मथुरा में कोहराम: बाबा चंद्रशेखर की मौत पर भारी बवाल

मथुरा में बाबा चंद्रशेखर की मौत पर बवाल: हाईवे जाम, पथराव भी किया

मथुरा के छाता क्षेत्र में गौतस्करों का पीछा करते समय 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत से भारी आक्रोश फैल गया। अनुयायियों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर पथराव किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच जारी है।

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के छाता क्षेत्र में शनिवार को एक संत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद भारी बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर पथराव किया, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में संज्ञान लिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरसा वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध बाबा चंद्रशेखर महाराज की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में उनके अनुयायी और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।  आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक कंटेनर की जांच के दौरान पीछे से आए ट्रक की टक्कर में बाबा चंद्रशेखर उसकी चपेट में आ गए। मौके पर किसी प्रकार के गोवंश मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

गौतस्करों का पीछा कर रहे थे बाबा

बताया जा रहा है कि फरसा वाले बाबा को सूचना मिली थी कि इलाके में गौतस्कर सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही वो तड़के चार बजे अपनी मोटरसाइकिल से संदिग्धों का पीछा करने निकल पड़े, तभी गौतस्करों ने नवीपुर गांव के पास रुकने के बजाय उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read More चुनाव आयोग ने की 4 राज्यों और ए​क केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की घोषणा : 9 से 29 अप्रैल के बीच होगा मतदान, पढें कब होगी मतगणना

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प हेतु ₹300 करोड़ की केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री...
भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान
अजमेर के तबीजी में 35 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन, 50 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान