पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव : वोटिंग खत्म; शाम 5 बजे तक 86.92% मतदान, उपराज्यपाल की पत्नी की उंगली पर स्याही लगाना भूले मतदान अधिकारी

घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव : वोटिंग खत्म; शाम 5 बजे तक 86.92% मतदान, उपराज्यपाल की पत्नी की उंगली पर स्याही लगाना भूले मतदान अधिकारी

पुड्डुचेरी में 30 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक चलेगा। 294 उम्मीदवार मैदान में, जिनमें 40 महिलाएं शामिल। 9.44 लाख मतदाता 1,099 केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं। 209 केंद्र संवेदनशील घोषित। 85+ बुजुर्गों को घर से मतदान सुविधा। कड़ी सुरक्षा के बीच राजग और कांग्रेस गठबंधन में सीधी टक्कर, नतीजे 4 मई को आएंगे।

पुड्डुचेरी। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शाम 6 बजे तक वोटिंग खत्म हो गई है और अब केवल वो ही लोग वोट डाल सकेंगे जो कि लाइन में लगे हुए है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। शाम 5 बजे तक पुड्डुचेरी में 86.92% वोटिंग हुई। केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के 30 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था और शाम 6 बजे तक चला। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रो पर चुनाव अधिकारी मौजूद हैं। आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी है।

केन्द्र शासित प्रदेश की सभी 30 सीटों के लिए कुल 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें से 40 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। मतदाताओं के लिए कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाये गये। इनमें से 209 केंद्रों की पहचान संवेदनशील और पांच की अति-संवेदनशील के रूप में की गयी है। पुड्डुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें पुड्डुचेरी पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कर्नाटक पुलिस की विशेष टीम शामिल है।पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। यह चुनाव सत्तारूढ़ राजग और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हैं। प्रदेश के सभी उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला मतदाता आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे।

उपराज्यपाल की पत्नी की उंगली पर स्याही लगाना भूले मतदान अधिकारी

पुड्डुचेरी में गुरुवार को एक मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारी विधानसभा चुनाव के लिए में वोट डालने से पहले केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल के. कैलासनथन की पत्नी श्रीमती बीना की उंगली पर तुरंत न मिटने वाली स्याही लगाना भूल गए हालांकि वह जब मतदान केंद्र से निकलने ही वाली थीं, तब अधिकारियों ने अपनी गलती सुधार ली।

Read More मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू

उपराज्यपाल ने अपनी मां लीना और पत्नी बीना के साथ डीएमएस कार्यालय के मतदान केंद्र पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।
उपराज्यपाल और उनकी पत्नी ने वोट डालने के बाद अपनी उंगलियां ऊपर उठाईं और एक फोटो खिंचवाई। तभी यह देखा गया कि उनकी उंगली पर स्याही का कोई निशान नहीं था।अधिकारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने श्रीमती बीना के मतदान केंद्र से निकलने से पहले ही उनकी उंगली पर स्याही का निशान लगाया।

Read More उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग

चुनाव संचालन नियमों के अनुसार प्रत्येक मतदाता जिसकी पहचान से पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी संतुष्ट होता है, उसे अपनी बाईं तर्जनी उंगली की जांच करवाने की अनुमति देनी होती है और उस पर तुरंत न मिटने वाली स्याही का निशान लगाया जाता है।

Read More दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा : टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस के विमान का फटा टायर, 230 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतारा

शाम पांच बजे तक 86 प्रतिशत से अधिक मतदान

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 86 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने अपने चहेते उम्मीदवार को जिताने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

अपराह्न तीन बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक मतदान

केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव में गुरुवार को हो रहे मतदान के पहले आठ घंटों में अपराह्न तीन बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक 72.40 प्रतिशत मतदान हुआ। पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत राजग और कांग्रेस के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। यह चुनाव सत्तारूढ़ राजग और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हैं। 

अपराह्न एक बजे तक 56 प्रतिशत से अधिक मतदान

केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव में गुरुवार को हो रहे मतदान के छह घंटों में अपराह्न एक बजे तक 56 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न एक बजे तक 56.83 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश के दोनों जिलों पुड्डुचेरी जिले में 57 प्रतिशत और कराईकल में 56 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुड्डुचेरी में मन्नादिपेट विधानसभा क्षेत्र के थिरुकन्नूर के मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। मन्नादिपेट विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां गृह मंत्री ए. नमशिवायम की भिड़ंत कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सेल्वम से हो रही है। 

11 बजे तक 37 प्रतिशत से अधिक मतदान

केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव में मतदान के शुरुआती चार घंटों में 37 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।  
चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक 37.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।

09 बजे तक 17 प्रतिशत से अधिक मतदान

केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव में मतदान के शुरुआती दो घंटों में 17.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक 17.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रदेश के कराईकल जिले में सबसे अधिक 17.63 प्रतिशत और पुड्डुचेरी में सबसे कम 17.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिन लोगों ने सबसे पहले अपना वोट डाला, उनमें सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के संस्थापक-अध्यक्ष और एनडीए के प्रमुख एन रंगासामी है। जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। तेज गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े होने से बचने के लिए लोग बड़ी संख्या में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। 

शुरुआती 2 घंटों में 17.41 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

मतदान के शुरुआती दो घंटों में 17.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।केन्द्रशासित प्रदेश सभी 30 सीटों के लिए मतदान गुरुवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक होगा। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक 17.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लग रही हैं। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश के कराईकल जिले में सबसे अधिक 17.63 प्रतिशत और पुड्डुचेरी में सबसे कम 17.37 प्रतिशत मतदान हुआ है।

रोबोट ने गुलाब देकर किया मतदाताओं का स्वागत

मतदाताओं को लुभाने की एक अनोखी पहल के तहत पुडुचेरी के राज भवन निर्वाचन क्षेत्र में वीओसी विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले सभी मतदाताओं का स्वागत एक रोबोट ने गुलाब देकर किया। मतदाताओं को उस समय एक सुखद आश्चर्य हुआ, जब एक लड़की की तरह कपड़े पहने और गुलाब के फूलों से भरी ट्रे लिए एक रोबोट ने उनका स्वागत किया और उन्हें फूल भेंट किए। वीओसी मतदान केंद्र को 
एक 'अद्वितीय' केंद्र के रूप में स्थापित किया गया था।

मतदाताओं के मतदान करने की बारी आने तक उनके बैठने के लिए शामियाना या पंडाल लगाने के बजाय यहाँ ताड़ के पत्तों से पंडाल बनाया गया था, जिससे पुडुचेरी में पड़ रही भीषण गर्मी से मतदाताओं को काफी राहत मिली। अधिकारियों के अनुसार, सभी 1,099 मतदान केंद्रों पर मतदान की गति काफी तेज़ रही। मतदान शाम 6.00 बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद ईवीएम मशीनों को सील करके मतगणना केंद्रों में बने 'स्ट्रांग रूम' में ले जाया जाएगा, जहाँ केंद्रीय बलों की निगरानी में त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। मतगणना चार मई को होगी।

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल