हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना: बोले-राहुल और प्रियंका का “खटाखट मॉडल” अब “खटारा मॉडल” बन गया

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना: बोले-राहुल और प्रियंका का “खटाखट मॉडल” अब “खटारा मॉडल” बन गया
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर ₹5 की बढ़ोतरी की तीखी आलोचना की है। उन्होंने राहुल गांधी के "खटाखट मॉडल" को "खटारा मॉडल" बताते हुए कहा कि इससे जनता पर ₹1000 करोड़ का वार्षिक बोझ पड़ेगा। भाजपा ने इसे एक जनविरोधी फैसला करार देते हुए कड़े विरोध की चेतावनी दी है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जोरदार हमला बोला है। इसी कड़ी में संसद भवन परिसर में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का “खटाखट मॉडल” अब “खटारा मॉडल” बन गया है। इससे पहले भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करके हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमला बोला था।

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमत पर प्रति लीटर पांच रुपये की बढ़ोतरी से आम आदमी पर सीधा असर पड़ेगा और इससे जनता की जेब पर सालाना 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले ही दो बार में 10 रुपए से अधिक वैट बढ़ाया गया था और अब पांच रुपये का सेस जोड़कर कुल 15 रुपये का अतिरिक्त भार जनता पर डाला गया है। अनुराग ठाकुर ने इसे जनविरोधी फैसला बताते हुए कांग्रेस सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.