महिला कांग्रेस का आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, प्रत्येक महिला के लिए 36,000 रुपए का बकाया भुगतान भी मांगेगी कांग्रेस

आप को महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने के अपने वादे को भूलने नहीं देगी

महिला कांग्रेस का आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, प्रत्येक महिला के लिए 36,000 रुपए का बकाया भुगतान भी मांगेगी कांग्रेस
पंजाब महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया

चंडीगढ़। पंजाब महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया, क्योंकि 2022 के चुनावों से पहले किए गए वादे के अनुसार हर महिला को एक हजार रुपए मासिक नकद सहायता देने से पीछे हट गई है। पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा के नेतृत्व में आयोजित धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस महासचिव प्रभारी राजस्थान सुखजिंदर सिंह रंधावा और पार्टी के कई अन्य विधायक भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राजा वड़गिं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आप को महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने के अपने वादे को भूलने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि 36 महीने बीत चुके हैं और सरकार ने अभी तक महिलाओं को नकद सहायता प्रदान नहीं की है। 

उन्होंने कहा कि यह पंजाब की महिलाओं के साथ स्पष्ट धोखा है, जिन्हें आप ने ठगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न केवल आप सरकार को एक हजार रुपये प्रति माह देने के लिए मजबूर करेगी, बल्कि वह प्रत्येक महिला के लिए 36,000 रुपए का बकाया भुगतान भी मांगेगी। वड़िंग ने कांग्रेस पार्टी की मांग दोहराई कि पंजाब विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए। कांग्रेस नेता बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि संसदीय चुनाव संपन्न होने के बाद एक हजार रुपये की नकद सहायता का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव संपन्न हुए लगभग दस महीने बीत चुके हैं, फिर भी आप सरकार महिलाओं को नकद सहायता देने में विफल रही है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंधावा ने कहा कि उनकी पार्टी तब तक लड़ती रहेगी जब तक महिलाओं को वह नहीं मिल जाता जिसका उनसे वादा किया गया था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन