SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 60 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

वाराणसी में एसआईआर के खिलाफ युवा कांग्रेस प्रदर्शन

SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 60 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

वाराणसी में विशेष मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की कोशिश की। धारा 144 लागू होने के कारण पुलिस ने उन्हें शास्त्री घाट जाने से रोक दिया। बिना अनुमति धरना देने पर 60 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ शास्त्री घाट पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार शहर में धारा 144 लागू है और बिना अनुमति कोई धरना-प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं थी, इसलिए पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को सर्किट हाउस के पास ही रोक दिया। रेबाजी कर रहे 60 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

वाराणसी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा, आज हमारा प्रदर्शन वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ था। आश्चर्य की बात है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कहीं भी प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में नहीं कर सकते। यहां संविधान नहीं चलता क्या।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू कात्यायन ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू है तथा कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न केंद्रों पर चल रही हैं। ऐसे में बिना अनुमति प्रदर्शन पूर्णत: प्रतिबंधित है। पुलिस बल परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में तैनात है। सर्किट हाउस के पास बिना अनुमति प्रदर्शन करने के कारण 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना