शेयर बाजार में इस सप्ताह भी दबाव के आसार, कच्चा तेल-फेड का बयान और महंगाई आंकड़े तय करेंगे बाजार की दिशा

महंगाई आंकड़ों पर टिकी बाजार की नजरें

शेयर बाजार में इस सप्ताह भी दबाव के आसार, कच्चा तेल-फेड का बयान और महंगाई आंकड़े तय करेंगे बाजार की दिशा
पिछले सप्ताह गिरावट झेलने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में आने वाले सप्ताह के दौरान कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक और खुदरा व थोक महंगाई आंकड़ों पर प्रमुख नजर रहेगी। कच्चे तेल की तेजी और चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,733 अंक तथा निफ्टी 499 अंक टूटा था।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में कच्चे तेल के अलावा निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान और महंगाई के घरेलू आंकड़ों पर रहेगी। कच्चे तेल में बीते सप्ताह रही बड़ी तेजी के कारण शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। इस सप्ताह भी यह बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा, फेड की मुक्त बाजार समिति की बैठक 15 और 16 सितंबर को होने वाली है। इसका असर दुनिया के दूसरे देशों के साथ भारतीय शेयर बाजारों पर भी होगा।

घरेलू स्तर पर खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े भी इसी सप्ताह आने वाले हैं। इस पर भी निवेशकों की नजर होगी। बीते सप्ताह बाजार में चौतरफा बिकवाली रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,733.67 अंक (2.27 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट के साथ शुक्रवार को 74,781.76 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 499.60 अंक यानी 2.09 प्रतिशत टूटकर 23,398.10 अंक पर आ गया। प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले वृहत बाजार में दबाव कम रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.09 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.94 फीसदी लुढ़क गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 25 में गत सप्ताह गिरावट रही। इंफोसिस को सबसे अधिक 8.12 प्रतिशत का नुकसान हुआ। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 6.72 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 4.84, टीसीएस का 4.30, टेक महिंद्रा का 3.30, टाटा स्टील का 3.25, अल्ट्राटेक सीमेंट का 3.10 और आईसीआईसीआई बैंक का 3.08 प्रतिशत लुढ़क गया। आलोच्य सप्ताह में सन फार्मा का शेयर तीन प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 2.72 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का 2.48, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी का 2.28 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 2.03 प्रतिशत टूटा।

भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 1.97 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 1.54, आईटीसी का 1.46, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.45, ट्रेंट का 1.43 और एलएंडटी का 1.29 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.72 प्रतिशत, भारती एयरटेल का 0.54, इंडिगो का 0.12 और टाइटन का 0.10 प्रतिशत गिर गया। अडानी पोर्ट्स का शेयर सबसे अधिक 3.28 फीसदी चढ़ा। पावरग्रिड में 1.17 प्रतिशत, एनटीपीसी में 0.21 और बीईएल में 0.07 प्रतिशत की तेजी रही।

Read More कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 383 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद हुआ

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर...
भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली
पिछली बार निकायों का जिम्मा संभालने वालों की झलक: 26 निकायों में मेयर, सभापति, पालिका अध्यक्ष की पांच साल से पहले ही गई कुर्सी
राजनीतिक दल से चुनाव लड़ने वाला कर्मचारी नहीं रह सकता तटस्थ, हाईकोर्ट ने कहा- वापस सेवा में नहीं लेने का आदेश सही
BRICS में दिखी एकजुटता: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मौजूदगी में मिडिल ईस्ट पर साझा रुख, आतंकवाद और टैरिफ पर भी जताई चिंता
राजस्थान में अक्टूबर से साइबर अपराधियों पर चलेगा विशेष अभियान, डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राहुल गांधी से की मुलाकात: प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद, कई मुद्दों पर बातचीत