आखिरकार थमी रूपए में गिरावट: 7 पैसे चढ़कर 95.69 पर खुला, जानें ताजा भाव ?

कच्चे तेल की तेजी से बना दबाव

आखिरकार थमी रूपए में गिरावट: 7 पैसे चढ़कर 95.69 पर खुला, जानें ताजा भाव ?
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया 7 पैसे की सुधार के साथ 95.69 प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि, अमेरिका-ईरान तनाव के कारण वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.4% बढ़कर $97.30 के पार पहुंच गया है और डॉलर सूचकांक भी 0.2% मजबूत हुआ है, जिससे रुपये पर दबाव बरकरार है।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरूवार को 7 पैसे चढ़कर 95.69 पर खुला। इससे पहले बुधवार को 39.50 पैसे टूट कर कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.76 रुपये पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत आज सात पैसे बढ़त के साथ शुरूआत हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी ने रुपये पर दबाव बनाया। कच्चे तेल का मानक लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.4 प्रतिशत चढ़कर 97.30 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह तेजी देखी गयी है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.2 प्रतिशत मजबूत हुआ। भारतीय मुद्रा की कमजोरी में इसका भी योगदान रहा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित