अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखें, जानें आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखें, जानें आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल का भाव

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को स्थिर रहे। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 पर बरकरार है, हालांकि प्रीमियम XP95 की कीमतों में ₹2 की वृद्धि देखी गई। महानगरों में तेल की कीमतें अक्टूबर 2024 के बाद से अपरिवर्तित बनी हुई हैं।

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को स्थिर बने रहे।देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्य 30 अक्टूबर 2024 के बाद से इसी स्तर पर बने हुए हैं। 

इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी 95 के दाम शुक्रवार को दो रुपये बढ़ाये गये थे। दिल्ली में इसकी कीमत 101.89 रुपये प्रति लीटर है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रम्प ने जारी कराए अवर्गीकृत यूएपी फाइल : यूएफओ से सम्बंधित फोटो और वीडियो भी शामिल, अब कोई भी बिना सुरक्षा एजेंसियों के रोकटोक के देख सकता है ट्रम्प ने जारी कराए अवर्गीकृत यूएपी फाइल : यूएफओ से सम्बंधित फोटो और वीडियो भी शामिल, अब कोई भी बिना सुरक्षा एजेंसियों के रोकटोक के देख सकता है
वाशिंगटन में अमेरिकी सरकार ने पहली बार यूएफओ और यूएपी से जुड़ी अवर्गीकृत फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं। राष्ट्रपति ट्रंप...
बड़ा फैसला : एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी, पूर्व में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका
टाइगर सफारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान में जन्मे बाघ शावक स्वस्थ : दोनों शावकों ने खोली आंखें, व्यवहार और गतिविधियां सामान्य
महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: भजनलाल शर्मा
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के थर्ड ईयर के छात्र ने की आत्महत्या : हॉस्टल में रस्सी से लोहे की रेलिंग पर लगाया फंदा, लिखा- मेरे परिजनों को सूचित कर देना, मैसेज में लिखा- मैं और परिस्थितियों का सामना नहीं कर सकता
ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत
किसानों की आत्महत्या मामला: कनार्टक भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा, सीएम सिद्दारमैया पर लगाया किसानों के शवों पर गारंटी की राजनीति का आरोप