अब सस्ते में भरें उड़ान : इंडिगो ने लॉन्च की ‘ग्रेट कनेक्शन फेस्ट सेल’, 3,999 रुपये में मिलेगा हवाई सफर का मजा

हवाई सफर अब और भी सस्ता

अब सस्ते में भरें उड़ान : इंडिगो ने लॉन्च की ‘ग्रेट कनेक्शन फेस्ट सेल’, 3,999 रुपये में मिलेगा हवाई सफर का मजा
इंडिगो ने धमाका सेल की घोषणा की है, जिसमें घरेलू किराया ₹3,999 और अंतरराष्ट्रीय किराया ₹9,999 से शुरू है। 12 से 15 मई तक चलने वाली इस सेल में यात्री 22 मई से 30 सितंबर 2026 तक के सफर के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही, एड-ऑन सेवाओं पर भी भारी छूट उपलब्ध है।

नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को ग्रेट कनेक्शन फेस्ट की घोषणा की जिसमें किराया 3,999 रुपये से शुरू है। एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सेल 12 मई से 15 मई जारी रहेगा और टिकट 22 मई से 30 सितंबर 2026 की यात्रा के लिए बुक कराये जा सकेंगे। यह सेल सभी रूट पर मान्य है। इसके तहत सभी शुल्कों और करों समेत घरेलू मार्गों पर न्यूनतम किराया 3,999 रुपये और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर 9,999 रुपये है।

इंडिगो की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनिंदा एड-ऑन सेवाओं पर भी लोग विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। फास्ट फॉरवर्ड सेवा 250 रुपये से और इमरजेंसी एक्सएल सीट 500 रुपये से उपलब्ध होगी। इस विशेष सेल के तहत बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप नंबर, एआई आधारित 6ईस्काई और चुनिंदा ट्रेवल पार्टनरों की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से भी की जा सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने से जयपुर समेत कई जिलों में बारिश। सवाईमाधोपुर के नादौती में करीब पांच इंच...
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप