travel
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... जयपुर दिल्ली हवाई सफर बना 4 घंटे का : मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार,आसमान में चक्कर काटते रहे विमान
Published On
By Jaipur
खराब मौसम ने शुक्रवार रात जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों की रफ्तार थाम दी। जयपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट 6E-2376 को दिल्ली में लैंडिंग न मिलने पर चंडीगढ़ डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को 4 घंटे का सफर झेलना पड़ा। जयपुर आने वाली एक उड़ान भी एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाती रही, जबकि इंडिगो की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम-कोरिया दौरा: द्विपक्षीय सहभागिता के दायरे का होगा विस्तार, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों पर चर्चा संभव
Published On
By Jaipur NM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करना, रक्षा औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करना और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देना है। वह दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। ईंधन बचाने के लिए रेल सफर पर निकलीं दिया कुमारी, बोलीं- छोटा प्रयास भी राष्ट्र निर्माण में अहम
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को जयपुर से अजमेर की यात्रा भारतीय रेल से की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान उन्होंने सहयात्रियों से आत्मीय संवाद किया और नागरिकों से प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। चारधाम यात्रा में फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल! केदारनाथ जा रहे श्रद्धालु बने ठगी का शिकार, फर्जी एजेंट पर किराया और नकदी हड़पने का आरोप
Published On
By Jaipur NM
ऋषिकेश में केदारनाथ जा रहे छह श्रद्धालुओं से एक फर्जी ट्रैवल एजेंट ने ₹1,000 प्रति यात्री अवैध वसूली कर ली। आरोपी असली ड्राइवर की गैरमौजूदगी में गाड़ी पर बैठा और रैक से ₹8,000 चोरी कर लिए। स्थानीय व्यापारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। परिवहन विभाग मामले की जांच कर रहा है। यात्रियों के लिए जरूरी खबर: उत्तर पश्चिम रेलवे का असर, जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा रीशेड्यूल
Published On
By Jaipur NM
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, लिंक रेक की देरी के कारण जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा (17 मई) प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 2:00 बजे के स्थान पर 3 घंटे की देरी से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी। असुविधा से बचने के लिए यात्री समय जांचकर ही स्टेशन निकलें। अब सस्ते में भरें उड़ान : इंडिगो ने लॉन्च की ‘ग्रेट कनेक्शन फेस्ट सेल’, 3,999 रुपये में मिलेगा हवाई सफर का मजा
Published On
By Jaipur NM
इंडिगो ने धमाका सेल की घोषणा की है, जिसमें घरेलू किराया ₹3,999 और अंतरराष्ट्रीय किराया ₹9,999 से शुरू है। 12 से 15 मई तक चलने वाली इस सेल में यात्री 22 मई से 30 सितंबर 2026 तक के सफर के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही, एड-ऑन सेवाओं पर भी भारी छूट उपलब्ध है। केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : सोनप्रयाग में लगा लंबा जाम, हजारों श्रद्धालु फंसे
Published On
By Jaipur NM
केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में मंगलवार को भारी भीड़ के कारण भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। हजारों श्रद्धालु और वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे यात्रा की गति प्रभावित हुई। प्रशासन और पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने और सुचारू यातायात बहाली के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल
Published On
By Jaipur NM
भीषण गर्मी से जूझ रहे पर्यटकों के लिए RTDC होटल गंगौर ने एक शानदार पहल की है। होटल अब मेहमानों का स्वागत निशुल्क केरी छाछ और डिटॉक्स वॉटर से कर रहा है। लू से बचाने और ताजगी देने वाली इस अनूठी पहल की पर्यटक जमकर सराहना कर रहे हैं, जिससे मरुधरा की मेहमाननवाजी और खास हो गई है। बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
Published On
By Jaipur NM
दक्षिण पश्चिम रेलवे के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण बेंगलुरु-जोधपुर रेलसेवा अगस्त में आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन अब यशवंतपुर तक ही संचालित होगी। वहीं, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यात्री अपनी यात्रा से पूर्व संशोधित समय-सारणी और स्टेशनों की जानकारी अवश्य जाँच लें। रेलवे ट्रैक कार्य के चलते कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
Published On
By Jaipur NM
पूर्वोत्तर रेलवे के गोण्डा-बुढ़वल खंड पर तीसरी लाइन डालने के कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जुलाई में साबरमती-गोरखपुर, मदार-दरभंगा और गोरखपुर-बठिंडा जैसी प्रमुख ट्रेनें बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर के परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। यात्री असुविधा से बचने के लिए संशोधित समय-सारणी चेक कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
Published On
By Jaipur NM
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए गांधीधाम-मालदा टाउन और साबरमती-आसनसोल के बीच स्पेशल रेलसेवाएं शुरू की हैं। ये ट्रेनें 25 अप्रैल से संचालित होंगी और जयपुर स्टेशन पर ठहराव करेंगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। बारां स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी राहत
Published On
By Jaipur NM
यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-तिरूच्चिरापल्लि हमसफर एक्सप्रेस का अब बारां स्टेशन पर भी स्टॉपेज होगा। यह ठहराव 26 अप्रैल (तिरूच्चिरापल्लि से) और 30 अप्रैल (जोधपुर से) प्रभावी होगा। रेलवे के इस फैसले से क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी। 