ईंधन बचाने के लिए रेल सफर पर निकलीं दिया कुमारी, बोलीं- छोटा प्रयास भी राष्ट्र निर्माण में अहम
डिप्टी सीएम दिया कुमारी का सादगी भरा संदेश
जयपुर। ईंधन बचाने के लिए ट्रेन में सफर कर रही हैं डिप्टी सीएम दिया कुमारी दिया कुमारी ने रविवार को अजमेर प्रवास के दौरान भारतीय रेल से यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के “राष्ट्र प्रथम” के प्रेरणादायी आह्वान को आत्मसात करते हुए उन्होंने अजमेर यात्रा के लिए रेल मार्ग का चयन किया। यात्रा के दौरान उन्होंने सहयात्रियों से आत्मीय संवाद कर उनके विचारों और अनुभवों को भी जाना।
दिया कुमारी ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को भी जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। सार्वजनिक परिवहन के प्रति बढ़ता विश्वास देश को आर्थिक सुदृढ़ता, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ परिवेश की दिशा में नई गति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देशभर में प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास को लेकर जनभागीदारी लगातार मजबूत हो रही है। प्रत्येक नागरिक का छोटा प्रयास भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान साबित हो सकता है।

Comment List