केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : सोनप्रयाग में लगा लंबा जाम, हजारों श्रद्धालु फंसे

सोनप्रयाग में भारी जाम से थमी रफ्तार

केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : सोनप्रयाग में लगा लंबा जाम, हजारों श्रद्धालु फंसे
केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में मंगलवार को भारी भीड़ के कारण भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। हजारों श्रद्धालु और वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे यात्रा की गति प्रभावित हुई। प्रशासन और पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने और सुचारू यातायात बहाली के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

केदारनाथ। उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान सोनप्रयाग में मंगलवार को एक बार फिर भारी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आज सुबह से ही वाहनों और यात्रियों की लंबी कतारें लगने लगीं है। हालात ऐसे रहे कि हजारों श्रद्धालु घंटों तक सड़क पर फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो रही है। 

बाइक, कार, टैक्सी और अन्य छोटे-बड़े वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए, जबकि बड़ी संख्या में पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालु भी जाम में फंस गए हैं। कई यात्री धाम के लिए आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन अव्यवस्थित यातायात और अत्यधिक भीड़ के चलते स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी हुई है, लेकिन भारी दबाव के चलते जाम बना हुआ है। पुलिस वाहनों को नियंत्रित कर धीरे-धीरे यातायात सुचारु करने के प्रयास मे जुटी हुई है।

केदारनाथ यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अब सोनप्रयाग क्षेत्र में यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया