जयपुर-मुंबई के बीच शाम को बढ़ेगा हवाई सफर, अब मिलेगी एक और फ्लाइट

स्पाइसजेट ने खोला नया रास्ता

जयपुर-मुंबई के बीच शाम को बढ़ेगा हवाई सफर, अब मिलेगी एक और फ्लाइट
हवाई सफर करने वालों को जल्द एक और विकल्प मिलने जा रहा है। स्पाइसजेट दोनों शहरों के बीच नई नियमित उड़ान शुरू करेगी। एसजी 701 मुंबई से शाम 5:25 बजे जयपुर पहुंचेगी, जबकि एसजी 702 शाम 6:05 बजे जयपुर से मुंबई रवाना होगी। इसके शुरू होने से इस रूट पर रोजाना उड़ानों की संख्या 12 से बढ़कर 13 हो जाएगी।

जयपुर। मुंबई-जयपुर के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दोनों शहरों के बीच एक और नियमित फ्लाइट शुरू हो रही है। स्पाइसजेट की इस नई उड़ान के साथ जयपुर मुंबई रूट पर रोजाना फ्लाइट की संख्या 12 से बढ़कर 13 हो जाएगी। नई उड़ान शाम के समय उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 701 मुंबई से शाम 5.25 बजे रवाना होकर जयपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में फ्लाइट एसजी 702 जयपुर से शाम 6.05 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। 

शाम की यात्रा करने वालों को मिलेगा फायदा: जयपुर और मुंबई के बीच कारोबार, नौकरी और अन्य कामों के सिलसिले में बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है। ऐसे में नई उड़ान शुरू होने से यात्रियों को समय के अनुसार फ्लाइट चुनने का एक और मौका मिलेगा। शाम के समय मुंबई से जयपुर आने और जयपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा। अभी जयपुर मुबंई रूट पर रोजाना 12 उड़ानों का संचालन हो रहा है। नई सेवा जुड़ने के बाद दोनों शहरों के बीच कुल 13 उड़ानें उपलब्ध होंगी।

 

 

Read More पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच-सरपंचों की 82.32 प्रतिशत वोटिंग, पढ़े पूरी खबर 

Tags: travel

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी
रेलवे स्टेशन पर अब कचरे की निगरानी स्मार्ट तकनीक से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट...
दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान
केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल
हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत