प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू

जयपुर में लॉन्च हुई 'ऑल न्यू ब्रेज़ा'

प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
वीकेआईए स्थित प्रेम मोटर्स में मारुति सुजुकी की 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' का शानदार अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीताराम अग्रवाल और पार्षद महेश अग्रवाल ने वाहन का शुभारंभ किया। अत्याधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन से लैस इस कार की बुकिंग शुरू होते ही ग्राहकों में भारी उत्साह देखा गया।

जयपुर। ऑटोमोबाइल शोरूम प्रेम मोटर्स (वीकेआईए) में मारुति सुजुकी की बहुप्रतीक्षित कार 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सदस्य एवं रीको (वीकेआईए) के पूर्व निदेशक  सीताराम अग्रवाल  रहे, जिन्होंने रिबन काटकर गाड़ी को बाजार में उतारा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड संख्या 6 के पार्षद  महेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। 

शोरूम में गाड़ी के अनावरण के साथ ही ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। अत्याधुनिक फीचर्स और बोल्ड लुक के साथ आई 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' को लेकर उपभोक्ताओं में खासा उत्साह है। प्रेम मोटर्स प्रबंधन के अनुसार, गाड़ी की बुकिंग उपलब्धता के आधार पर तुरंत शुरू कर दी गई है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रेम मोटर्स के सीजीएम (CGM) अरुण भास्कर, जीएम (GM) इमरान खान और एसएम (SM) अनुराग सुलाणिया सहित पूरी प्रेम मोटर्स टीम उपस्थित रही। टीम ने अतिथियों का स्वागत किया और नए मॉडल की खूबियों से ग्राहकों को रूबरू कराया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था