रुपये में गिरावट जारी: डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 96.37 पर खुला, ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल  

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से आयात में आई रुकावट

रुपये में गिरावट जारी: डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 96.37 पर खुला, ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल  
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे टूटकर ₹96.37 पर खुला। ब्रेंट क्रूड के $110 प्रति बैरल के करीब बने रहने से मुद्रा पर दबाव है, हालांकि डॉलर सूचकांक में गिरावट से रुपये को कुछ सहारा मिला।

मुंबई, अमेरिकी डॉलर के मुकाले रुपये में गिरावट का दौर मंगलवार को भी जारी रहा और आज रूपए डॉलर के मुकाबले 2 पैसे की गिरावट के साथ 96.37 पर खुला। इससे पहले सोमवार को पहली बार बाजार बंद होते समय एक डॉलर 96 रुपये के ऊपर बंद हुआ। इस दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब बनी रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से भारतीय मुद्रा दबाव में रही। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.3 प्रतिशत की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से खाड़ी देशों से तेल के आयात में आई रुकावट की वजह से रुपये की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप