शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, सेंसेक्स 331 अंक टूटा

सेंसेक्स 331 अंक लुढ़का

शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, सेंसेक्स 331 अंक टूटा

घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 331.21 अंक टूटकर 84,900.71 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 108.65 अंक गिरकर 25,959.50 पर आ गया। दोपहर बाद बढ़ी बिकवाली से बाजार कमजोर हुआ। आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर्स दबाव में रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट अधिक रही। सेंसेक्स की 22 कंपनियां लाल निशान में रहीं, जबकि टेक महिंद्रा सबसे बड़ी बढ़त वाला शेयर रहा।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिवस पर गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 331.21 अंक लुढ़ककर 84,900.71 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 108.65 अंक यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 25,959.50 अंक पर आ गया। 

दोनों प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत आज बढ़त में हुई थी, लेकिन दोपहर बाद बिकवाली बढऩे से वे लाल निशान में चले गये और फिर उबर नहीं सके। आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में गिरावट ज्यादा रही। एनएसई में रियलिटी, धातु, रसायन और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों पर सबसे अधिक दबाव रहा। बड़ी कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा बिकवाली की। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.76 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.93 प्रतिशत टूट गया। 

एनएसई में जिन 3,214 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, उनमें से 2,316 के शेयर गिरावट में और 810 के बढ़त में रहे जबकि अन्य 88 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में अपरिवर्तित रहे। 

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 22 के शेयर लाल निशान में और आठ के हरे निशान में बंद हुए। बीईएल में सबसे अधिक 2.98 फीसदी की गिरावट रही। टाटा स्टील का शेयर 1.61 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 1.59, अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.18, ट्रेंट का 1.16, बजाज फिनसर्व का 1.14, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का 1.10, बजाज फाइनेंस का 1.09 और आईटीसी का 1.03 प्रतिशत टूट गया। एनटीपीसी, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलिवर, पावरग्रिड और इटरनल के शेयरों में भी गिरावट रही। 

Read More मिश्रित संकेतों के बीच गुरूवार को शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार एक्शन

टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 2.43 प्रतिशत मजबूत हुआ। एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, अडानी पोर्टस और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त में रहे। विदेशों में हांगकांग का हैंगसेंग 1.97 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.05 प्रतिशत चढ़ा जबकि, जापान का निक्केई 2.40 प्रतिशत लुढ़क गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.54 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.14 प्रतिशत ऊपर था।

Read More लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट, आईटी कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे