पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में 625 अंक की​ गिरावट, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

ऑटो, एफएमसीजी और मीडिया सेक्टरों में सबसे ज्यादा गिरावट

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में 625 अंक की​ गिरावट, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र
अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए नए हमलों के बाद पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव गहरा गया है। इस संकट के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई, जिससे सेंसेक्स 540 अंक टूटकर 77,640 के स्तर पर आ गया और निफ्टी भी 167 अंक फिसल गया।

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराने से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 364.27 अंक की गिरावट के साथ 77,816.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 540 अंक (0.69 प्रतिशत) टूटकर 77,640.72 अंक पर था। इससे पहले एक समय यह 625 अंक फिसलकर 77,555 अंक तक उतर गया था।

पश्चिम एशिया संकट को लेकर अंतिम शांति समझौते पर जारी वार्ता के बीच अमेरिका ने एक बार ईरान पर हमले किये हैं। इससे शेयर बाजार में निवेशकों का विश्वास कमजोर हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 149.15 अंक नीचे 24,259.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 167 अंक की गिरावट में 24,231.70 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में भी बिकवाली चल रही है। धातु, फार्मा, स्वास्थ्य और रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में हैं। एनएसई में ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक एक से डेढ़ फीसदी तक नीचे चल रहे हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर तीन फीसदी के करीब गिर गया। आईटीसी में ढाई फीसदी और इंडिगो तथा मारुति सुजुकी में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल और एनटीपीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक उतर गये हैं। अडानी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयर ऊपर हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

54,800 रुपए की बाजी लगाते आठ जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने किया भंडाफोड़ 54,800 रुपए की बाजी लगाते आठ जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर की संयुक्त कार्रवाई में संगठित रूप से ताश जुआ खेल रहे आठ लोगों को...
काले धन को वैध बनाने की जांच के सिलसिले में कार्रवाई: ईडी ने पूर्व विधायक के ठिकानों पर ली तलाशी, कथित तौर पर अपराध से की कमाई
राजस्थान में पहली बार 16 जुलाई को होगी 'विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस', मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की
एफएचटीआर ने आईएटीओ मंच से किया राजस्थान पर्यटन का विज़न प्रस्तुत
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रचार के लिए सड़क पर उतरे प्रशांत किशोर, अभिषेक के भाजपा उम्मीदवार होने से दिलचस्प हुआ मुकाबला
पाकिस्तान में मचा हड़कंप: शारजाह से कराची आ रहा बोइंग 737 लापता, 5 चालक दल के सदस्यों की तलाश में जुटीं नौसेना और वायुसेना
दुकान से चोरी 5.95 लाख के नगीने और नकदी बरामद, नकबजन गिरफ्तार