शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल

वृहत बाजार में भी तेजी

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रुख रहा और सेंसेक्स 299.17 अंक (0.40%) चढ़कर 74,828.25 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी-50 भी 117.80 अंक (0.50%) की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ। मेटल, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों की अगुवाई में बाजार हरे निशान में बंद हुआ।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आई और बीएसई का सेंसेक्स 299 अंक ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स में सुबह से ही तेजी रही। यह 119 अंक ऊपर 74,648 अंक पर खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा। अंत में यह 299.17 अंक (0.40 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 74,828.25 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग ऐसा ही रही। यह 117.80 अंक यानी 0.50 प्रतिशत चढ़कर 23,446.80 अंक पर बंद हुआ। मंगलवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट रही थी।

वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.57 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.89 प्रतिशत मजबूत हुआ। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी 0.87 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 0.50 प्रतिशत गिर गया। धातु समूह के सूचकांक में 2.40 प्रतिशत, एफएमसीजी में 1.32 प्रतिशत और रियल्टी में 1.10 प्रतिशत की तेजी रही। फार्मा, वित्त, बैंकिंग, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी ऊपर बंद हुए।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक सवा तीन प्रतिशत और बजाज फाइनेंस का तीन प्रतिशत चढ़ गया। आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और अडानी पोर्ट्स से शेयर एक से दो प्रतिशत तक की तेजी में रहे। हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर भी हरे निशान में रहे। आईटी सेक्टर में गिरावट रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस के शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिर गये। टीसीएस, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नुकसान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार