टाटा सन्स बोर्ड ने चंद्रशेखरन का कार्यकाल पांच साल बढ़ाया, लिस्टिंग की तैयारी भी शुरू; नोएल टाटा ने प्रस्ताव का विरोध किया

टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंगप्रक्रिया शुरू

टाटा सन्स बोर्ड ने चंद्रशेखरन का कार्यकाल पांच साल बढ़ाया, लिस्टिंग की तैयारी भी शुरू; नोएल टाटा ने प्रस्ताव का विरोध किया
टाटा सन्स के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को चेयरमैन पद पर पांच साल के नए कार्यकाल की मंजूरी दे दी है। मुंबई में हुई बोर्ड बैठक में टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू करने का भी फैसला लिया गया। आरबीआई द्वारा पंजीकरण सरेंडर अर्जी खारिज होने के बाद अपर-लेयर NBFC नियमों के तहत लिस्टिंग अनिवार्य हुई है।

मुंबई। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद भी टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे। निदेशकमंडल ने गुरुवार को हुई बैठक में मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें और पांच साल के लिए नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। इससे पहले चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को निदेशकमंडल को सूचित किया था कि उन्होंने 20 फरवरी 2027 को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुनर्नियुक्ति के लिए अपना नाम विचार के लिए नहीं रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले 24 फरवरी 2026 की निदेशकमंडल की बैठक में एक सदस्य के समर्थन न देने के कारण उनका कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज हो गया था। उनका फरवरी 2027 के बाद पद छोड़ने का फैसला इसी परिप्रेक्ष्य में था।

टाटा संस ने गुरुवार को एक मीडिया बयान में कहा, "17 सितंबर 2026 को निदेशक की बैठक में चंद्रा (चंद्रशेखरन) ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के निदेशकमंडल के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद बोर्ड ने बहुमत से प्रस्ताव पारित किया कि उनका मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर उन्हें अगले पांच साल के लिए कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर फिर से नियुक्त किया जाए।" गौर करने वाली बात यह है कि आज की बैठक में भी निदेशकमंडल ने प्रस्ताव बहुमत से पारित किया है, सर्वसम्मति से नहीं।

बयान में कहा गया है कि गत 03 सितंबर को टाटा संस के निदेशकमंडल की नियुक्ति एवं वेतन समिति की बैठक में 12 अगस्त के चंद्रशेखरन के पत्र और उन्हें कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर फिर से नियुक्त करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। उचित विचार-विमर्श के बाद और उनके योगदान तथा टाटा ग्रुप के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाए और निदेशकमंडल की अगली बैठक में उनकी दोबारा नियुक्ति की सिफारिश की जाए। चंद्रशेखरन साल 2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र सरकार पर बरसे राहुल: गोकुल डेयरी में भी भाजपा कर रही है जनादेश की चोरी, बोले- किसान भूलता नहीं महाराष्ट्र सरकार पर बरसे राहुल: गोकुल डेयरी में भी भाजपा कर रही है जनादेश की चोरी, बोले- किसान भूलता नहीं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर कोल्हापुर के गोकुल दुग्ध संघ में जनादेश चुराने...
कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर कर रही हमला, इसलिए सड़क पर उतरे : अश्विनी वैष्णव
आधार की छुट्टी, अब वोटर आईडी से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? जयराम ने उठाए सवाल
राजस्थान संस्कृत अकादमी की अनूठी पहल, NEP-2020 के तहत पहली बार इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित
जन आधार से 96 फीसदी से अधिक आबादी जुड़ी, 1.63 लाख करोड़ से अधिक का डीबीटी हस्तांतरण 
Weather Update : राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा 
बॉस हो तो ऐसा : दिवाली बोनस में मिला आईफोन 16, वीडियो देख लोगों ने पूछा- नौकरी मिलेगी क्या?