हरे निशान में बंद हुआ बाजार : आईटी सेक्टर में गिरावट जारी, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

मामूली बढ़त पर बंद हुआ सेंसेक्स

हरे निशान में बंद हुआ बाजार : आईटी सेक्टर में गिरावट जारी, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 13.84 अंक सुधरकर 74,360.01 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23,416.55 पर पहुंचा। आईटी और मेटल सेक्टर में दबाव रहा, लेकिन कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टाइटन जैसे शेयरों में लिवाली से बाजार संभल गया।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लिवाली हावी रही, हालांकि आईटी कंपनियों के दबाव में प्रमुख सूचकांक दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 13.84 अंक (0.02 प्रतिशत) की तेजी में 74,360.01 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 10.95 अंक यानी 0,05 प्रतिशत ऊपर 23,416.55 अंक पर पहुंच गया। प्रमुख सूचकांकों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। दिनभर ये कभी लाल तो कभी हरे निशान में रहे। इस दौरान सेंसेक्स नीचे 73,807.30 अंक तक और ऊपर 74,544.24 अंक तक गया।

वृहत बाजार में शुरू से ही अच्छी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.43 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.49 प्रतिशत टूट गया। धातु, आईटी और रसायन सेक्टरों की कंपनियों में निवेशक बिकवाल रहे। वहीं, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और मीडिया समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक चढ़े। बैंकिंग, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य, ऑटो और एफएमसीजी समूहों में भी तेजी देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर साढ़े तीन फीसदी के करीब ऊपर बंद हुआ। इटरनल में भी तीन प्रतिशत के आसपास तेजी रही। आईटीसी का शेयर सवा प्रतिशत मजबूत हुआ।

टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयर भी बढ़त में रहे। इंफोसिस का शेयर पौने दो फीसदी टूट गया। बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर एक प्रतिशत के आसपास गिरे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील, सन फार्मा, एलएंडटी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित