आयुष म्हात्रे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, मुंबई ने नागालैंड को हराया

यशस्वी जायसवाल द्वारा बनाया गया विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

आयुष म्हात्रे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, मुंबई ने नागालैंड को हराया

मुंबई के आयुष म्हात्रे ने लिस्ट ए मैच में सबसे कम उम्र में 150 से अधिक रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

अहमदाबाद। मुंबई के आयुष म्हात्रे ने लिस्ट ए मैच में सबसे कम उम्र में 150 से अधिक रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। म्हात्रे ने लिस्ट ए मैच में सबसे कम उम्र में 150 रन बनाकर मुंबई टीम के साथी और भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

जायसवाल ने 2019 में झारखंड के खिलाफ 17 साल और 291 दिन की उम्र में रिकॉर्ड कायम किया था जबकि म्हात्रे ने 17 साल और 168 दिन की उम्र में नागालैंड के खिलाफ यह कारनामा किया। म्हात्रे ने 117 गेंदों में 11 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 181 रन की पारी खेल टीम को 189 रन से बड़ी जीत दिलाई। मुंबई ने सात विकेट पर 403 बनाने के बाद नगालैंड की टीम को 9 विकेट पर 214 रन पर रोक दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

साथ आए युवक ने युवती को आनासागर झील में धकेला, जलकुंभी निकाल रहे युवक ने बचाया  साथ आए युवक ने युवती को आनासागर झील में धकेला, जलकुंभी निकाल रहे युवक ने बचाया 
शहर की आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर सुबह एक युवक ने अपने साथ आई युवती को झील में धक्का...
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित