इंग्लैंड सीरीज के ज्यादातर मैचों से बाहर रह सकते हैं बुमराह

 बुमराह टीम की अहम कड़ी हैं 

इंग्लैंड सीरीज के ज्यादातर मैचों से बाहर रह सकते हैं बुमराह

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के चोट से भारत को काफी नुकसान पहुंचा और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के चोट से भारत को काफी नुकसान पहुंचा और टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब भारत को अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बुमराह को आराम दिया जा सकता है। अगर पूरी सीरीज नहीं, तो बुमराह सिर्फ कुछ मैच खेलते हुए दिख सकते हैं। चयनकतार्ओं की नजर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक मजबूत भारतीय टीम चुनने पर है और बुमराह इस टीम की अहम कड़ी हैं। इंग्लैंड की टीम पांच टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत आ रही है।

150 से ज्यादा ओवर फेंके :

बुमराह फिलहाल पीठ की ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। वह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह गेंदबाज पीठ की ऐंठन के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 150 से ज्यादा ओवर फेंके। बुमराह अत्यधिक कार्यभार के कारण चोटिल हुए हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि वह चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूनार्मेंट के लिए तैयार रहें। 

भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज का कार्यक्रम :

Read More डब्ल्यूपीएल के पहले शतक से चूकी जॉर्जिया, यूपी वॉरियर्स की रोमांचक जीत

मैच                           तारीख                        स्थान
पहला टी20    22 जनवरी (बुधवार)              कोलकाता
दूसरा टी20    25 जनवरी (शनिवार)               चेन्नई
तीसरा टी20    28 जनवरी (मंगलवार)            राजकोट
चौथा टी20    31 जनवरी (शुक्रवार)                 पुणे
पांचवां टी20    2 फरवरी (रविवार)                  मुंबई

Read More चैंपियन्स ट्रॉफी : न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला आज, रोहित सेना 12 साल पुराना इतिहास दोहराने उतरेगी, उम्मीदें हैं विराट पर

वनडे सीरीज का कार्यक्रम :

Read More टीम में सुधार की गुंजाइश : गावस्कर 

मैच                        तारीख                                  स्थान
पहला वनडे    6 फरवरी (गुरुवार)                             नागपुर
दूसरा वनडे    9 फरवरी (रविवार)                              कटक
तीसरा वनडे    12 फरवरी (बुधवार)                           अहमदाबाद

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन बुमराह पर निर्भर :

यह लगभग पहले से तय था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं खेलेंगे क्योंकि इस साल इस प्रारूप का विश्व कप या कोई बड़ा टूनार्मेंट नहीं है। चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके तीन में से कम से कम दो मैच खेलने का अनुमान था। अब हालांकि उनकी चोट की गंभीरता से पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में खेल पाएंगे या नहीं। भारत 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा, जबकि वनडे सीरीज की शुरूआत छह फरवरी से होगी। 

चोट की गंभीरता पर तय होगी बुमराह की वापसी :

इस प्रतियोगिता में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) अभी तक पता नहीं चला है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरूआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।  बुमराह की चोट अगर  ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे। ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं, जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़ रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़
सिंधी कैंप, नारायण सिंह सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरा, 200 फीट अजमेर रोड, चौंमू पुलिया सहित अन्य बस स्टैंड पर यात्रियों...
होली पर रासायनिक रंग बिगाड़ सकते हैं त्वचा की सेहत : विशेषज्ञों ने दी सलाह, हानिकारक कैमिकल युक्त रंगों से बचें
एसीबी का ऑपरेशन 40 प्लस : एसीबी ने अधिकारी के जयपुर के विभिन्न ठिकानों एवं जेडीए कार्यालय में दर्जनभर टीमों ने किया सर्च
राजस्थान में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर : बोर्ड की परीक्षा के बाद होंगे तबादले
सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए पाईप लाईन से अवैध जल कनेक्शनों का किया जाएगा जल संबंध विच्छेद
झुग्गी में आग के शिकार परिवारों को लोगों को दिल्ली सरकार देगी 10-10 लाख रूपए, रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचकर लोगों को दी सांत्वना
बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने में जुटा सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग