जयपुर में लगेगा हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू, खुद करेंगी अनावरण
नाहरगढ़ स्थित हिस्टॉरिका म्यूजियम ने तैयार किया पुतला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अब जयपुर की पहचान का हिस्सा बनने जा रही हैं। वनडे वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली कप्तान का वैक्स स्टेच्यू जयपुर में स्थापित होगा।
जयपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अब जयपुर की पहचान का हिस्सा बनने जा रही हैं। वनडे वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली कप्तान का वैक्स स्टेच्यू जयपुर में स्थापित होगा। नाहरगढ़ स्थित हिस्टॉरिका म्यूजियम की ओर से तैयार किए इस स्टेच्यू का शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में अनावरण होगा। हरमनप्रीत कौर खुद अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण करेंगी।
नाहरगढ़ स्थित हिस्टॉरिका म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्वत ने बताया कि महिला क्रिकेट में देश का गौरव बढ़ाने वाली कप्तान की इस उपलब्धि को सम्मान देने के उद्देश्य से यह पहल की है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Nov 2026 18:29:45
रूस के कलिनिनग्राद की एक अदालत ने 66 वर्षीय प्रमुख मानवाधिकार वकील मारिया बोंटस्लर को यूक्रेनी खुफिया सेवाओं को जानकारी...

Comment List