बीसीसीआई की तर्ज पर अब आरसीए के घरेलू मैचों में भी होंगे मैच रैफरी, शुरुआत कॉल्विन शील्ड से

मैच रैफरी वर्कशॉप और परीक्षा आयोजित की जाएगी

बीसीसीआई की तर्ज पर अब आरसीए के घरेलू मैचों में भी होंगे मैच रैफरी, शुरुआत कॉल्विन शील्ड से
Rajasthan Cricket Association ने बीसीसीआई की तर्ज पर घरेलू क्रिकेट में मैच रैफरी नियुक्त करने का फैसला। शुरुआत आगामी कॉल्विन शील्ड सीनियर स्टेट चैंपियनशिप से। जिला संघों से 14 मई तक नामांकन मांगे।

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) भी अब बीसीसीआई की तर्ज पर अपने घरेलू मुकाबलों के दौरान मैच रैफरी नियुक्त करेगी। इसकी शुरुआत आगामी कॉल्विन शील्ड सीनियर स्टेट चैंपियनशिप से की जाएगी। मैच रैफरी तैयार करने के लिए मैच रैफरी वर्कशॉप और परीक्षा आयोजित की जाएगी। आरसीए ने इसके लिए सभी जिला क्रिकेट संघों से योग्य पूर्व खिलाड़ियों के आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए हैं। आरसीए एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डॉ. मोहित यादव ने सोमवार को यहां बताया कि प्रत्येक जिला संघ से तीन नामांकन मांगे गए हैं, जिनमें दो पुरुष और एक महिला उम्मीदवार शामिल होंगे। सभी जिला संघों को 14 मई तक उम्मीदवारों के नाम और आधार कार्ड की प्रति आरसीए को भेजनी होगी।

यह रखी गई है पात्रता :

पुरुष उम्मीदवारों के लिए पात्रता में रणजी ट्रॉफी, अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी या अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में कम से कम पांच बहुदिवसीय मैच खेलने का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए सीनियर बीसीसीआई महिला क्रिकेट में कम से कम पांच मैच खेलने की शर्त रखी गई है। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों का घरेलू सत्र 2026-27 से कम से कम पांच वर्ष पहले सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेना जरूरी होगा। मैच रैफरी के लिए आयु सीमा 31 मई 2026 तक 45 वर्ष से कम निर्धारित की गई है, अर्थात उम्मीदवार का जन्म 1 जून 1981 या उसके बाद का होना चाहिए। इसके साथ ही आरसीए ने स्पष्ट किया है कि मैच रैफरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को एमएस ऑफिस, -मेल और मोबाइल संचालन की सामान्य जानकारी के साथ अंग्रेजी भाषा का उचित ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि मैच रैफरी रिपोर्ट अंग्रेजी में तैयार करनी होगी।

यह होगी मैच रैफरी की भूमिका :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

आरसीए द्वारा मैच रैफरी की भूमिका को अधिक जिम्मेदार एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। अब मैच रैफरी मैदान और वेन्यू की स्थिति, मेजबान संघ द्वारा की गई व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, समय पर ओवर पूर्ण करवाने, पेनल्टी लागू करवाने, अनुशासनात्मक मामलों की निगरानी और अंपायर रिपोर्ट के संकलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट आरसीए को प्रस्तुत करेंगे।

Read More कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण