आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स ने हसरंगा, तीक्षणा को किया रिलीज

राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन–रिलीज सूची जारी

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स ने हसरंगा, तीक्षणा को किया रिलीज
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और संदीप शर्मा सहित कई भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन किया। विदेशी खिलाड़ियों में हेटमायर, प्रिटोरियस और आर्चर बरकरार रहे। टीम ने ट्रेड के जरिए रवींद्र जडेजा, सैम करेन और डोनोवन फरेरा को शामिल किया है।

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने आज आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों और रिलीज किए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, ऑलराउंडर युध्वीर सिंह और गेंदबाज संदीप शर्मा व तुषार देशपांडे को रिटेन किया गया है। यह निर्णय फ्रेंचाइजी के घरेलू कोर पर भरोसे को दर्शाता है।

विदेशी खिलाड़ियों में शिमरोन हेटमायर, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, दक्षिण अफ्रीकी पेसर क्वेना माफाका और नान्द्रे बर्गर को टीम ने बरकरार रखा है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने प्रमुख ट्रेड्स के जरिए रवींद्र जडेजा, सैम करेन और डोनोवन फरेरा को शामिल कर अपनी टीम को और मजबूत किया है। फ्रेंचाइजी ने कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी, कुमार कार्तिकेय, वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षाणा को रिलीज करने की पुष्टि की है। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

केकेआर ने रसेल और वेंकटेश को छोड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल मिनी नीलामी से पहले टीम के लिए लंबे समय से खेल रहे ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को वेंकटेश अय्यर के साथ रिलीज कर दिया, जो पिछले साल मेगा नीलामी में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी थी। केकेआर ने क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली और स्पेंसर जॉनसन को रिलीज कर दिया है। 

Read More फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत

मयंक मार्कंडे को मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया, जबकि चेतन सकारिया और लवनीथ सिसोदिया अन्य भारतीय खिलाड़ी थे जिन्हें उन्होंने रिलीज किया। इससे उनके पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स बचा, जो सभी टीमों में सबसे बड़ा है, जिसमें 13 स्लॉट (6 विदेशी सहित) भरे जाने बाकी हैं।

Read More कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स

चेन्नई ने पथिराना, कॉनवे और रचिन को किया रिलीज: चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करेन को ट्रेड करने के अलावा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र की जोड़ी को भी रिलीज किया।

Read More फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन और नितीश राणा को ट्रेड करने के बाद रॉयल्स ने श्रीलंकाई स्पिन जोड़ी वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षना को भी रिलीज किया। कुणाल सिंह राठौर, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी और कुमार कार्तिकेय आरआर द्वारा रिलीज किए गए अन्य खिलाड़ी हैं। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

पंजाब किंग्स : जोश इंगलिस और ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी रिलीज रहे। आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को भी रिलीज किया।

आरसीबी : आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लियाम लिविंगस्टोन, टिम सीफर्ट, लुंगी एनगिडी और ब्लेसिंग मुजरबानी को रिलीज किया। मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, मनोज भांडागे और मोहित राठी रिलीज किए गए भारतीय खिलाड़ी हैं। 

मुंबई इंडियंस: सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, रीस टॉपले, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, केएल श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर (एलएसजी में ट्रेड किए गए)।

एलएसजी : आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर (एमआई में ट्रेड किए गए)।

दिल्ली कैपिटल्स : फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा (आरआर में ट्रेड किए गए)

गुजरात टाइटंस: दासुन शनाका, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुलवंत खेजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड (एमआई को ट्रेड किया गया)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, अथर्व ताइडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, मोहम्मद शमी (एलएसजी को ट्रेड किया गया)

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका की मध्यस्थता में लेबनान और इजरायल के बीच एक प्रारूप समझौते की...
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव
प्रदेश में मानसून की एंट्री की तारीख नहीं, जुलाई और अगस्त की बारिश तय करती है पूरा सीजन
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला