राजस्थान ने कयाकिंग में स्वर्ण व साइक्लिंग में जीता रजत पदक, रजत चौहान तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 

उत्तराखंड में चल रहा 38वा नेशनल गेम्स 

राजस्थान ने कयाकिंग में स्वर्ण व साइक्लिंग में जीता रजत पदक, रजत चौहान तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 

उत्तराखंड में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स में मंगलवार को राजस्थान के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीत अपने पदकों की संख्या 22 कर ली।

जयपुर। उत्तराखंड में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स में मंगलवार को राजस्थान के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीत अपने पदकों की संख्या 22 कर ली।  राजस्थान ने कयाकिंग एंड केनोइंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। वही साइक्लिंग की टीम स्प्रिंट स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जामाया। योगासन में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक कांस्य पदक जीता। इसके अलावा तीरंदाजी में रजत चौहान ने रिकॉर्ड बनाकर कंपाउंड स्पर्धा की व्यक्गित स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। राजस्थान अब 6 स्वर्ण, 3 रजत और 13 कांस्य पदक सहित 22 पदक जीत पदक तालिका में 12 वें स्थान पर है। कर्नाटक ने 28 स्वर्ण, 12 रजत, 13 कांस्य के साथ कुल 53 पदकों के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। सेना  40 (21 स्वर्ण, 10 रजत, नौ कांस्य) पदक के साथ दूसरे जबकि महाराष्ट्र (16 स्वर्ण, 33 रजत, 27 कांस्य) पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

रजत चौहान ने बनाया रिकॉर्ड :

राजस्थानओलम्पिक संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि रजत ने 150 में से 150 अंक अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले, पिछले नेशनल गेम्स में रजत ने 711 अंकों का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे इस बार दिल्ली के अभिषेक वर्मा ने 718 अंकों के साथ तोड़  दिया था। हालांकि, रजत ने इस बार फिर से बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल में पहुंचकर राजस्थान को गौरवान्वित किया।

तीरंदाजी टीम कांस्य के लिए खेलेगी :

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रजत चौहान ने धनुष से अपने जलवे बिखेरते हुए सेमीफाइनल में हरियाणा के कुशल दलाल को 146-145 से हरा कंपाउंड स्पर्धा के पुरुष वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उसका मुकाबला बुधवार को दोपहर 2.45 बजे ह्रितिक शर्मा से होगा।  रजत चौहान ने अपने पहले मुकाबले में पंजाब के सिमरनजोत सिंह को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 147-141 से हरा अपनी अभियान का आगाज किया।  रजत ने प्रीक्वार्टरफाइनल में पंजाब के उदय काम्बोज को 150-148 से व क्वार्टरफाइनल में हरियाणा के रिषभ यादव को 149-148 से हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही राजस्थान तीरंदाजी टीम  बुधवार को ही पुरुष कंपाउंड में कांस्य पदक के लिए जम्मू एंड कश्मीर टीम से मुकाबला करेगी।  

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

साइक्लिंग में सिल्वर मेडल :

Read More टी-20 विश्वकप : भारत चौथी बार फाइनल में, इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया

राजस्थान के डिप्टी चीफ डे मिशन ओपी विश्वकर्मा के अनुसार ट्रैक साइक्लिंग में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक जीता। महेश कंसवा, देवेंद्र बिश्नोई, अजय पाल बिश्नोई, और महेंद्र बिश्नोई ने 01.05.913 की समय सीमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह पदक अपने नाम किया। विश्वकर्मा के अनुसार इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अंडमान एंड निकोबार (1:05.913) ने और कांस्य पदक पंजाब (1:06.823) की झोली में गया।   विश्वकर्मा के अनुसार राजस्थान के पदकों की शुरुआत भी साइक्लिंग से ही हुई थी। मोनिका जाट ने टाइम ट्रायल स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता था। 

खिलाड़ियों की जीत युवाओं को प्रेरित करेगी :

राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस बार राजस्थान के खिलाड़ी आशानुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के खिलाड़ी राजस्थान के लिए  मेडल जीतने में कामयाब होंगे। राजस्थान के खिलाड़ियों की यह उपलब्धियां प्रदेश के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रही हैं और अन्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका