ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर

2024 के बाद आया बड़ा बदलाव 

ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर

भारत को तीसरा टी-20 विश्व कप जिताने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 2028 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य रखा। टीम के शानदार सफर पर खुशी जताई। Paris 1900 Olympics के बाद पहली बार क्रिकेट 2028 ओलंपिक में शामिल, पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें पदक के लिए मुकाबला करेंगी।

अहमदाबाद। भारत को उसका तीसरा टी-20 विश्व कप खिताब जिताने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अब 2028 ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य तय किया है। सूर्यकुमार ने फाइनल के बाद कहा- जाहिर है कि पिछले एक महीने का सफर बेहद शानदार रहा है। हालांकि, इसकी शुरुआत वैसी नहीं हुई जैसी हम चाहते थे। शुरुआत से लेकर आज तक का यह सफर बहुत खास रहा है और एक टीम के रूप में हमने जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे लगता है कि वह आपके सामने ही है (ट्रॉफी)। इसलिए, मैं इससे बहुत खुश हूं और अब हमारा अगला लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड है।

सवा सौ साल बाद ओलंपिक में आया है क्रिकेट :

पेरिस 1900 ओलंपिक के बाद पहली बार आईओसी द्वारा क्रिकेट को रोस्टर में शामिल किए जाने के बाद 2028 में 14 से 29 जुलाई के बीच पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें ओलंपिक मेडल के लिए भिड़ेंगी।

2024 के बाद आया बड़ा बदलाव :

Read More आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

सूर्यकुमार ने कहा- 2024 के बाद सब कुछ बदल गया। हमने 2024 में एक अलग तरह का क्रिकेट खेला और वहीं से हम समझ गए कि इस टीम को आगे कैसे काम करना है। हमने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, एकदम अलग तरह का क्रिकेट खेला और अब 2026 में, हम अपने घरेलू दर्शकों के सामने कुछ खास करना चाहते थे। इसलिए हम इस सिलसिले को 2027, 2028, 2029 में भी जारी रखना चाहते हैं और कभी रुकना नहीं चाहते।

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

 

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ