FIFA World Cup में इतिहास रचने उतरेंगे भारतीय मूल के ये खिलाड़ी, जानें कौन किस टीम के​ लिए खेलेगा ?

भारतीय फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह

FIFA World Cup में इतिहास रचने उतरेंगे भारतीय मूल के ये खिलाड़ी, जानें कौन किस टीम के​ लिए खेलेगा ?
फीफा विश्व कप 2026 में भले ही टीम इंडिया न हो, लेकिन भारतीय मूल के चार खिलाड़ी अलग-अलग देशों से खेलते नजर आएंगे। कतर से तहसीन जमशीद, न्यूजीलैंड से सरप्रीत सिंह, कांगो से सैमुअल मुतुसामी और ऑस्ट्रेलिया से निशान वेलुपिल्ले इस 48 टीमों के महाकुंभ में भारतीय फैंस के उत्साह को दोगुना करेंगे।

 
नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 में भले ही भारतीय फुटबॉल टीम हिस्सा नहीं ले रही हो, लेकिन भारतीय मूल के चार खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर अपनी चमक बिखेरते नजर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारतीय फैंस की नजर खासतौर पर इन खिलाड़ियों पर रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कतर की टीम में केरल मूल के 19 वर्षीय विंगर तहसीन जमशीद को प्रारंभिक टीम में जगह मिली है। उनके अंतिम टीम में चयन की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से पंजाब मूल के सरप्रीत सिंह मैदान में उतरेंगे।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की टीम में तमिल मूल के सैमुअल मुतुसामी शामिल हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम में भारतीय मूल के निशान वेलुपिल्ले भी खेलते नजर आएंगे। भारतीय मूल के खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारतीय फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार