ये खिलाड़ी ‘विराट’ है : कोहली ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारत की जीत के हीरो बने विराट कोहली और कप्तान शुभमन 

ये खिलाड़ी ‘विराट’ है : कोहली ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने
भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। वेस्टइंडीज ने 295 रन बनाए, जिसे भारत ने 41.4 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने नाबाद 139 रन बनाकर वनडे का 55वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 86वां शतक जड़ा।

तिरुवनंतपुरम। भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 41.4 ओवर में 2 विकेट पर 300 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत की जीत के हीरो विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल रहे। विराट कोहली ने नाबाद 139 रन की पारी खेली।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक :

कोहली ने वनडे में 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक लगाया। वे वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 303 पारियों में यह कारनामा किया। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में 15 हजार वनडे रन पूरे किए थे।

 

Read More एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज