भारत-पाकिस्तान के बीच होगा अंडर-19 एशिया कप फाइनल : लक्ष्य, सहवाग और विनीत के अर्धशतकों से भारत फाइनल में

57 गेंदों में चार चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 51 रनों की पारी खेली

भारत-पाकिस्तान के बीच होगा अंडर-19 एशिया कप फाइनल : लक्ष्य, सहवाग और विनीत के अर्धशतकों से भारत फाइनल में
भारत का पहला विकेट 17वें ओवर में सहवाग के रूप में गिरा। सहवाग ने 57 गेंदों में चार चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 51 रनों की पारी खेली। शतक की ओर बढ़ रहे रायचंदानी को सोहेल खान ने अपना शिकार बनाया। 

अल अमीरात। इशान सूद (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (93), आर्यवीर सहवाग (51) और वीके विनीत (नाबाद 57 ) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने गुरुवार को अंडर-19 एशिया कप में अफगानिस्तान को 79 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबले में भारत की पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य और आर्यवीर सहवाग की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। भारत का पहला विकेट 17वें ओवर में सहवाग के रूप में गिरा। सहवाग ने 57 गेंदों में चार चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 51 रनों की पारी खेली। इसके बाद वीके विनीत ने रायचंदानी के साथ दूसरे विकेट लिए 77 रन जोड़ भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

शतक की ओर बढ़ रहे रायचंदानी को सोहेल खान ने अपना शिकार बनाया। रायचंदानी ने 90 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाते हुए 93 रनों की मैच विजयी पारी खेली जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। भारत ने 36.5 ओवर में दो विकेट पर 230 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। वीके विनीत ने 62 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 57 रनो की पारी खेली।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उपमुख्यमंत्री बैरवा सहित विशिष्टजनों ने की मुलाकात  राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उपमुख्यमंत्री बैरवा सहित विशिष्टजनों ने की मुलाकात 
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, न्यायाधिपति प्रमिल कुमार माथुर सहित...
कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा
आखिर क्यों सोनिया गांधी की किताब से चर्चा में आए प्रणब मुखर्जी? क्या चाहते थे मनमोहन सिंह की कुर्सी?
चंबल में छाई जलकुंभी, दुर्गंध से लोग परेशान
पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना
दो साल बाद भी कागजों में गांधी सागर सिंचाई परियोजना
Voice of Youth : मोबाइल की दुनिया से निकलकर किताबों की ओर लौट रहा युवा